फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement regarding arvind kejriwal

शिमला: सीएम जयराम बोले- केजरीवाल का स्वागत, वह मन की पूरी कर लें

Mon, 21 Mar 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 06:40 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल मंडी आ रहे हैं तो वहां जो करना चाहते हैं, वह कर लें। किसी को कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए। उनको प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं है। 

विज्ञापन
cm jairam thakur statement regarding arvind kejriwal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का हिमाचल में स्वागत है। वह अपने मन की पूरी कर लें। प्रदेश में तीसरी पार्टी को आज तक पहचान नहीं मिली है। आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल छह अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी में रोड शो करने के लिए आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि केजरीवाल मंडी आ रहे हैं तो वहां जो करना चाहते हैं, वह कर लें।  किसी को कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए। उनको प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं है। हिमाचल में एक स्थापित मानसिकता और सोच है कि दो पार्टियों के बीच ही मुकाबला होता रहा है।

विज्ञापन


तीसरी पार्टी को यहां ज्यादा पहचान आज तक नहीं मिली है। सीएम ने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केजरीवाल को राजनीतिक रूप से पार्टी चलानी है। वह पार्टी के लिए क्या करते हैं, ये हम नहीं तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर तंज कसा, इस बार नई बात शुरू हुई है कि सरकार के बाद फिर सरकार आएगी। भाजपा के बाद फिर भाजपा आई है। जो मित्र कह रहे हैं कि जाने वाले हैं, उनके लिए यह साफ संकेत हैं। ऐसा ही उन राज्यों में भी कहा जा रहा था, जहां भाजपा फिर से सत्ता में आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed