फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over tourism in himachal

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगी सरकार, युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम

Sun, 24 Jun 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/बालीचौकी (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/बालीचौकी (मंडी) Updated Sun, 24 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over tourism in himachal

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं और लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगी। मंडी जिला और सराज के दार्शनिक और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार ने अभियान चला दिया है।

विज्ञापन


गृहक्षेत्र सराज के गाडागुशैणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखने के बाद सीएम ने कहा कि शिमला से चंडीगढ़ हेली टैक्सी सप्ताह में 3 दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार ने 1900 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है।
विज्ञापन


राज्य के अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी पर्यटन क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली में हेली टैक्सी का ट्रायल सफल

cm jairam thakur statement over tourism in himachal

मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी में हेली टैक्सी के विस्तार को लेकर शनिवार को हेली टैक्सी का ट्रायल सफल रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही घाटी में हेली टैक्सी शुरू होगी। शनिवार को मनाली के वशिष्ठ में हेली टैक्सी के लिए बनाए गए हैलीपैड में सफल लैंडिंग हुई। हालांकि, रोहतांग दर्रा व मढ़ी में बाद में ट्रायल किया जाएगा। 

ट्रायल में मुख्य सचिव विनीत चौधरी और अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने पवन हंस के हेलीकॉप्टर से वशिष्ठ हैलीपैड में लैंडिंग की। मुख्य सचिव व पायलट ने एसडीएम मनाली को कुछ तकनीकी खामियों को पूरा करने के निर्देश दिए। घाटी में हेली टैक्सी से पर्यटकों के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने में आसानी होगी।

रोहतांग पर अचानक मौसम खराब होने के चलते कई बार सैलानी व आम लोग रोहतांग पास में फंस जाते हैं जिसके लिए यहां दो हैलीपैड बनाए गए हैं। साथ ही वशिष्ठ से आपात काल में मरीजों को चंडीगढ़, शिमला व दिल्ली के लिए हेली टैक्सी से ले जाया जा सकेगा।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि शनिवार को वशिष्ठ में हैलीपैड का ट्रायल हुआ है। ट्रायल लगभग सफल रहा है। कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द दूर करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोहतांग व मढ़ी के लिए ट्रायल किया जाएगा।

विपक्ष को दिन में बल्ब जलाकर दिखाना होगा विकास: जयराम

cm jairam thakur statement over tourism in himachal

बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को दिन के उजाले में भाजपा सरकार का कराया विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्हें लाटू (बल्ब) जलाकर विकास दिखाने की जरूरत है। बंजार में शनिवार को आयोजित जनसभा में जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से 1900 करोड़ रुपये मंजूर कराए हैं।

इससे अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित कर एक नया प्रदेश बनाया जाएगा। सरकार ईको टूरिज्म की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय में केंद्र से स्वीकृत 69 परियोजनाओं की डीपीआर तक नहीं बन पाई। वर्तमान सरकार ने पांच माह में ही 53 डीपीआर की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 4365 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृृत की हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन बंजार अभी तक अछूता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार लोगों के कल्याण के लिए पूरे समर्पण के साथ काम कर रही है।

कांग्रेस सरकार ने दिन में सपने देखने के अलावा कुछ नहीं किया, लेकिन वर्तमान सरकार सपनों को वास्तविकता में बदलने पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य के कल्याण और विकास के लिए 30 नई योजनाएं शुरू की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed