फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over Temporary employees policy

अस्थायी कर्मचारियों के लिए नीति पर मानवीय दृष्टि से होगा विचार : जयराम

Wed, 17 Oct 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Wed, 17 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over Temporary employees policy

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकारी विभागों में तैनात अस्थायी कर्मियों के लिए नीति बनाने की जरूरत है। इस पर सरकार मानवीय दृष्टि से विचार करेगी। अस्थायी नियुक्तियों के लिए सीएम ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस ने युवाओं से वायदे तो बहुत किए, लेकिन जमीनी स्तर पर किया कुछ नहीं। शिक्षा समेत अन्य विभागों में अस्थायी कर्मी तैनात हैं, जिनकी सुध नहीं ली गई। सरकार ऐसे कर्मियों के लिए नीति बनाने पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री ज्वालामुखी में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने सुबह ज्वालाजी मंदिर में परिवार सहित दर्शन किए। सीएम ने मंदिर में कन्या पूजन भी किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी कांगड़ा को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द इस महत्वपूर्ण संस्थान की इमारत का शिलान्यास किया जाएगा। कांग्रेस के भाजपा पर दलित विरोधी नीति अपनाने के आरोप के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले - कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतर आई है।

कहा कि देश में सबसे ज्यादा दलित सांसद भाजपा के हैं। सबसे ज्यादा दलित विधायक भाजपा के हैं। कांग्रेस के पास जब कोई भी मुद्दा नहीं है तो वह इस तरह की राजनीति कर समाज का विभाजन कर रही है।

चारों लोस सीटें जीतेगी भाजपा : सीएम

cm jairam thakur statement over Temporary employees policy

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीतेगी। पर्यटन की दृष्टि से ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी, चामुंडा देवी, कांगड़ा देवी महत्वपूर्ण हैं। जल्द ही ज्वालामुखी पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। मुख्यमंत्री के साथ देहरा के विधायक होशियार सिंह भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने ज्वालाजी के गंजू दा बाग में चल रही संत मोरारी बापू की रामकथा का श्रवण भी किया। सीएम ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में मोरारी बापू के आने से धरती पावन हुई है।

ऐसे दिव्य पुरुष ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संत मोरारी बापू से देवभूमि हिमाचल में फिर से आने का आग्रह किया। सीएम मोरारी बापू की सादगी के कायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed