{"_id":"610fd7a88ebc3e7266236f1c","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-surge-in-covid-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: कोरोना मामले बढ़ते रहे तो प्रदेश में फिर से लगेंगी बंदिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: कोरोना मामले बढ़ते रहे तो प्रदेश में फिर से लगेंगी बंदिशें
Sun, 08 Aug 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चौंतड़ा/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, चौंतड़ा/मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं ने कोरोना संकट में भी राजनीतिक लाभ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को चौंतड़ा में आयोजित जनसभा में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में कुछ इजाफा हुआ है। अगर संक्रमण नहीं रुका तो फिर से सूबे में बंदिशें लगाई जा सकती हैं। लिहाजा, लोग कोविड नियमों की पालना करते हुए स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखें। राज्य सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़ा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं ने कोरोना संकट में भी राजनीतिक लाभ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे नेताओं को जनता खुद जवाब देगी। 50 साल तक हिमाचल में सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अस्पतालों में महज पचास वेंटिलेटर की ही व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
इनमें भी आधे खराब थे। भाजपा सरकार ने महज एक साल में पांच सौ वेंटिलेटर स्थापित किए हैं। सात सौ और वेंटिलेटर स्वीकृत हो चुके हैं। प्रदेश भर में 12 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के बाद 28 और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली है। उज्ज्वला योजना में प्रदेश भर की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। कोरोना काल में भी विकास की गति नहीं रुकी।
विज्ञापन