फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly

सीएम जयराम ने किया खुलासा, सरकारी खजाने से राहुल गांधी की रैली में खर्च किए इतने लाख

Sat, 17 Mar 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर 7 अक्तूबर, 2017 को मंडी में हुई राहुल गांधी की रैली में सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिजूलखर्ची और लोन पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने सत्ता में रहते राहुल गांधी की रैली में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की बसें लगा दीं।
विज्ञापन


इन बसों का 75 लाख रुपये किराया तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सरकारी खजाने से भर दिया। सदन में जयराम ठाकुर के इस खुलासे के बाद कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोकझोंक के बाद विपक्ष ने किया वॉकआउट

cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly

विपक्ष की ओर से कहा गया कि बजट चर्चा में उठाए वित्तीय प्रबंधन, रोजगार सृजन जैसे मसलों पर स्थिति साफ करने के बजाय मुख्यमंत्री बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं। काफी समय तक नोकझोंक के बाद विपक्ष ने वाकआउट किया।

पिछले चार दिनों के दौरान करीब 16 घंटे 49 मिनट तक चली बजट चर्चा के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चर्चा में उठे मुद्दों पर जवाब दिया। अपने जवाब के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी विधायकों पर उनकी सरकार पर फिजूलखर्ची करने के आरोपों पर पलटवार किया।

कहा कि उनकी सरकार ने अपने दो महीने के कार्यकाल में जो भी कर्ज लिया, उसमें 1038 करोड़ तो कांग्रेस की पूर्व सरकार की ओर से लिए लोन का ब्याज चुकाने में ही खर्च कर दिया।

सरकार के लिए तो सिर्फ 86 करोड़ रुपये ही लिए। उन्होंने कांग्रेसी विधायकों पर पलटवार करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने तो सरकारी खजाने का उपयोग पार्टी की रैलियों के लिए किया।

राहुल की रैली पर सीएम ने ली चुटकी

cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly
मंडी की राहुल गांधी की रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे तो रैली में ज्यादा लोग नहीं आए, लेकिन जितने आए उन्हें लाने और ले जाने के  लिए एचआरटीसी की बसों का इस्तेमाल किया गया। यही नहीं, इसके लिए सरकारी खजाने से 75 लाख रुपये भी खर्च कर दिए गए।

सीएम के इतना कहते ही कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने विधायकों को शांत होने और जवाब सुनने को कहा, लेकिन इसके बाद कांग्रेस विधायक हंगामा करते हुए वाकआउट कर गए।

मोदी की रैली में हुआ सरकारी धन का दुरुपयोग : मुकेश

cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly

जयराम के सरकारी पैसे के दुरुपयोग के आरोप के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने भी पलटवार किया। बोले, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की रैली के लिए सरकारी तंत्र और सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया।

हालांकि भाजपा विधायकों ने जब एक भी रुपये के खर्च का सुबूत देने को कहा तो कांग्रेसी विधायक चुप हो गए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

बेरोजगारी भत्ते के लिए दिए 40 करोड़ : जयराम

cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly

पिछली कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के साथ भत्ता देने के नाम पर सिर्फ धोखा किया है। उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ दस करोड़ रुपये भत्ते के लिए दिए, जबकि हमारी सरकार ने इस साल के ही बजट में बेरोजगारी भत्ते के लिए चालीस करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है।

यह बात  बजट चर्चा पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में कही। चर्चा के दौरान विपक्ष के बेरोजगारी भत्ता खत्म करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने 2012 में अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन जब देने की बारी आई तो सिर्फ दस करोड़ रुपये का ही प्रावधान किया।


 

सीएम ने पूर्व मंत्री की यात्रा पर ली चुटकी

cm jairam thakur statement over rahul gandhi in himachal assembly

आज बेरोजगारी भत्ते के हिमायती बनने वालों की ही सरकार के एक मंत्री को युवाओं को भत्ता दिलवाने के लिए पदयात्रा तक निकालनी पड़ी थी। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह और बात है कि उनकी यात्रा की दिशा भटक गई और वह कहीं और ही चले गए।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि आप उद्योग मंत्री रहे हैं, लेकिन लगता है आपने श्रम एवं रोजगार विभाग के 2018-19 के बजट प्रावधान को नहीं देखा।

बेरोजगारी भत्ते की योजना को हमारी सरकार ने जारी रखा है और उसके लिए इस वर्ष के 10 करोड़ रुपये के बेरोजगारी भत्ते के व्यय को देखते हुए अगले वर्ष 40 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed