{"_id":"5bb30ac1867a557f58789ee1","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-pta-teachers-regularisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षकों के नियमितिकरण पर मानवीय दृष्टिकोण से लेंगे फैसला: जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षकों के नियमितिकरण पर मानवीय दृष्टिकोण से लेंगे फैसला: जयराम ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीए शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में सेवाएं देते हुए बहुत अरसा हो गया है। इनके मामले में अब मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्णय लिया जाएगा। हमारा इन शिक्षकों को हटाने का पहले से ही विचार नहीं है, मगर इनके बारे सरकार जरूर कुछ सोचेगी।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल में स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फंड (एसडीआरएफ) का गठन होगा। इस पर विचार चल रहा है। एनडीआरएफ के तहत एक बटालियन हिमाचल को मिली है, जिसमें 1000 जवान होंगे। इसके लिए जल्दी स्थान तय होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करीब बरसात में 1200 करोड़ का नुकसान पहले हुआ। उसके बाद भी बहुत नुकसान हुआ, जिसका फील्ड से सही आकलन किया जा रहा है। सितंबर महीने में 1955 के बाद लाहौल स्पीति में इतनी बर्फ गिरी। हम आगे से सुनिश्चित करेंगे कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन