फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over next budget of himachal pradesh

चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह देख नहीं बनेगा अगला बजट: जयराम

Tue, 29 Dec 2020 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over next budget of himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अगला वार्षिक बजट यह देखकर तैयार नहीं होगा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आगामी बजट में स्वाभाविक तौर पर कोविड का प्रभाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव अपनी जगह हैं, सरकार उससे पहले जमकर काम करेगी। कोविड संकट के चलते जनवरी और फरवरी में स्थितियां सामान्य हुईं तो फील्ड में पूरी ऊर्जा से हिमाचल के विकास के लिए काम होगा। सीएम जयराम ठाकुर सोमवार को अमर उजाला से राज्य सचिवालय में विशेष बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम बोले कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन्वेस्टर मीट सरकार का बहुत बड़ा प्रयास रहा है। कोविड 19 के कारण इसे धरातल पर तीव्रता से काम करने में दिक्कत आ रही है। हिमाचल सरकार बल्क ड्रग फार्मा हब को लाने के लिए प्रयास कर रही है। अगर यह हिमाचल को मिल जाता है तो इसमें 10 हजार करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश होगा।
विज्ञापन


इसके स्थापित होने के बाद 60 से 70 हजार करोड़ रुपये टर्नओवर होगा। सरकार आश्वस्त है कि यह प्रोजेक्ट हिमाचल को मिलेगा, क्योंकि बहुत सी शर्तें यह राज्य पूरा करता है। यद्यपि स्पर्धा में गुजरात, पंजाब, आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्य भी हैं। उन्होंने कहा कि विरासत में मिले कर्ज को चुकाते हुए हिमाचल की आर्थिकी को पटरी पर लाने के मद्देनजर यह बहुत कारगर प्रोजेक्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड संकट के बीच सरकार हिमाचल के लोगों के हित के लिए हरसंभव कार्य कर रही है। सरकार अपने कार्यकाल के इन तीन वर्षों में दो साल ही ठीक से काम कर पाई है। एक साल कोरोना वायरस से जूझते हुए ही निकल गया, मगर फिर भी सरकार वर्चुअल माध्यम और अन्य तरीकों से हिमाचल के लोगों के हितों के लिए प्रयासरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed