फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over digital services

डिजिटल सेवाओं से आएगी पारदर्शिता : जयराम ठाकुर

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over digital services

हिपा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आठ नई पहलों को आरंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 12वें नागरिक सेवा दिवस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में शासन व प्रशासन के प्रभावी व बेहतर संचालन में नागरिक सेवाओं की भूमिका को अहम बताया।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाएं विभाग में आने वाले लोगों की भारी भीड़ को कम करने और पारदर्शिता के साथ बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी। 

जयराम ने अधिकारियों से समर्पण, मिशन की भावना के साथ कार्य करने और आज का कार्य केवल आज ही निपटाने का आग्रह किया। हिपा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल को शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से प्रशिक्षुओं के पंजीकरण एवं नामांकन की प्रक्रिया सरल बनेगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर फेयरलॉन अपडेट नामक ई-न्यूज पत्रिका और हिपा की पत्रिका के नए अंक का अनावरण भी किया। उन्होंने आरटीआई अधिनियम-2005 के सार संग्रह तथा प्रशासनिक सुधार विभाग की पहल हिमाचल प्रदेश सेवाएं गारंटी अधिनियम का भी अनावरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सुधार विभाग और जिला शासन सूचकांक की रिपोर्ट जारी की। समारोह में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा और अनिल खाची आदि मौजूद रहे। 

पोक्सो एक्ट में बदलाव का फैसला सराहनीय : जयराम

cm jairam thakur statement over digital services

बच्चों के यौन शोषण तथा यौन उत्पीड़न रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत अध्यादेश लाने के निर्णय को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहनीय बताया है।

उन्होंने कहा कि संशोधन में 12 वर्ष आयु तक के नाबालिगों से बलात्कार में शामिल दोषियों को मृत्यु दंड का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होगा।

देश में संस्थानों की विश्वसनीयता ताक पर : दीपक

cm jairam thakur statement over digital services

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन ने शनिवार को शिमला के हिपा में 12वें नागरिक सेवाएं दिवस पर कहा कि देश के संस्थानों की विश्वसनीयता ताक पर है। आशा जताई कि लोकतांत्रिक संस्थानों में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से तंत्र में सुधार होगा।

कहा कि तकनीक विशेषकर सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा लोगों को सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। इससे प्रशासन के कार्यों में किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के अधिकारों पर भी अंकुश लग सकेगा।

हिप्पा के निदेशक सीपी वर्मा ने देश में नागरिक सेवाओं के इतिहास तथा इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मौलिक परिवर्तन की आवश्यकता है।

उन्होंने नागरिक सेवाओं में गुणवत्ता लाने के लिए नागरिक सेवा अधिकारियों से आत्म विश्लेषण करने की अपील की। आईजीएमसी शिमला के न्यूरोलॉजी के एसोसिएट प्रो. सुधीर शर्मा ने स्ट्रोक के कारणों, रोकथाम और उपचार पर विस्तृत प्रस्तुति दी। सूचना प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ शैलेेंद्र कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में 39 विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन समेकित गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed