सीएम जयराम बोले- भाजपा के ही रहेंगे धर्मशाला और पच्छाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपचुनावों का बिगुल बजने के बाद सीएम जयराम ठाकुर शनिवार करीब साढ़े बारह बजे सराज पहुंचे। जंजैहली के खानुखली हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि दोनों सीटों पर टिकट जल्द फाइनल होंगे। कहा कि धर्मशाला और पच्छाद भाजपा के थे, भाजपा के ही रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार की छवि खराब करने की कोशिश में है मगर ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे। सीएम ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को लेकर सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। प्रदेश में रोजगार के द्वार खोलने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हर तबके के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जल्द मूर्त रूप देने के लिए प्रयास जारी हैं।
स्कूलों की खेल अनुदान राशि में 30 लाख की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को जंजैहली में स्कूलों की खेल अनुदान राशि में 30 लाख सालाना बढ़ोतरी का एलान किया है। पहले यह फंड 20 लाख था, जो अब 50 लाख होगा। उन्होंने खिलाड़ियों की डाइट में 40 रुपये बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की। पहले यह डाइट मनी प्रति खिलाड़ी 60 थी, अब यह 100 रुपये होगी। शनिवार को सीएम जयराम ठाकुर ने यह घोषणाएं जंजैहली में छात्रा वर्ग की अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलों के शुभारंभ पर की। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की 8 सौ छात्राएं भाग ले रही हैं।
जंजैहली स्कूल पहुंचने पर सीएम जयराम ठाकुर का खेलों में भाग लेने पहुंचीं छात्रा खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को मंच पर सम्मानित किया। राज्यस्तरीय खेलों में भाग लेने के लिए तैयार छात्राओं ने मार्चपास्ट किया और मुख्यातिथि को सलामी दी। सीएम जयराम ठाकुर ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में राज्यस्तरीय खेलों का आयोजन होना अपने आप में खास है। गांवों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकलने में ऐसे आयोजन से प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी को इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में चयन होने के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि इस कार्यक्रम से सुरेंद्र शौरी वहां विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।
सुरेंद्र शौरी ने गत दिन मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम में विश्व भर के युवा नेता आएंगे और अपने अमेरिका समकक्षों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम के तहत वह 27 सितंबर को अमेरिका जाएंगे और 21 दिन तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में रहकर वे वहां की राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक नीतियों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत से केवल 6 युवा राजनेताओं का चयन किया गया है।