{"_id":"5f7c5d9692cbc5686303ac5b","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-atal-tunnel-rohtang-importance-for-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल से बॉर्डर तक पहुंचने में सेना का एक दिन बचेगा: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टनल से बॉर्डर तक पहुंचने में सेना का एक दिन बचेगा: जयराम
Tue, 06 Oct 2020 05:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : CMO Himachal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अटल टनल रोहतांग सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इससे देश के सैन्य बलों को वर्ष भर सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए आवाजाही की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली-लेह-लद्दाख सड़क मार्ग सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम है और अटल सुरंग से सैन्य बलों को कम समय में आवाजाही के साथ विभिन्न प्रकार की सामग्री की आपूर्ति करने की सुविधा मिलेगी। इस सुरंग के निर्माण से सैन्य बलों के आवागमन और आपूर्ति में एक दिन के समय की बचत होगी।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि सभी मौसमों में सुरंग के खुले रहने से लाहौल-स्पीति के लोगों को भी लाभ मिलेगा और वे वर्ष भर देश के साथ संपर्क में बने रहेंगे। 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग से पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। घाटी के किसान भी आसानी से मंडियों तक उत्पाद पहुंचा सकेंगे। अब उनकी प्रमुख फसलें मटर, ब्रोकली और आलू कुल्लू और अन्य मंडियों तक पहुंचने से पहले ट्रकों में नहीं सड़ेंगी। पेट्रोल और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी वर्ष भर सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन