{"_id":"6159a2c98ebc3e62402735ab","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-actress-kangana-ranaut-contesting-election-from-mandi-parliamentary-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना के सवाल पर सीएम जयराम बोले- कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना के सवाल पर सीएम जयराम बोले- कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट
Sun, 03 Oct 2021 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:04 PM IST
सार
अभिनेत्री कंगना को चुनाव में उतारने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में ही नाम तय होने हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को ही चुनाव में टिकट दिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला से धर्मशाला जाते समय घुमारवीं के विश्राम गृह में थोड़ी देर के लिए रुके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चारों सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करने की बात कही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनाव समिति की बैठक में चारों सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रतिभा सिंह का नाम लगभग तय होने पर अभिनेत्री कंगना को चुनाव में उतारने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में ही नाम तय होने हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को ही चुनाव में टिकट दिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों पर दिए गए बयान को जयराम ठाकुर ने गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कहते हैं कि हमने काफी सरकारें देखी हैं, वहीं दूसरी तरफ कहते हैं कि वह पहली बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने किसान नेता राकेश टिकैत पर भी कृषि कानूनों को लेकर किसानों के मुद्दे उठाने के बजाय उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है। जयराम ठाकुर के घुमारवीं पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जल्द ही घुमारवीं आने का न्यौता भी दिया है।