{"_id":"6240575a02f1454d8557cfa7","slug":"cm-jairam-thakur-statement-on-janmanch-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: कांग्रेस नहीं बता पाई एक भी योजना, हमने शुरू किया जनमंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: कांग्रेस नहीं बता पाई एक भी योजना, हमने शुरू किया जनमंच
Sun, 27 Mar 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कुछ राजनीतिक दलों ने कोविड के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया पर खबरें डालने का काम किया। भाजपा और भाजयुमो ने ही आगे बढ़कर लोगों की मदद की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस सत्ता में अपने कार्यकाल की एक भी योजना नहीं बता पाई। भाजपा सरकार ने जनमंच शुरू किया है। इसमें लोगों की समस्याएं गांव में ही हल हो रही हैं। कोई जनमंच में नहीं आ पाता तो उनके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर शुरू किया गया है। इसमें शिकायत के बाद लोगों की समस्याओं का घर पर ही समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कुछ राजनीतिक दलों ने कोविड के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया पर खबरें डालने का काम किया। भाजपा और भाजयुमो ने ही आगे बढ़कर लोगों की मदद की। अपने करीब 40 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेतृत्व को यदि सबसे ज्यादा निखारने का कोई कारखाना है तो वह युवा मोर्चा ही है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण जुग ने सातवें सत्र की अध्यक्षता करते हुए 2017 चुनाव में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं भी भूमिका अहम रहने वाली है। ऐसे में युवा सरकार के साथ खड़े हो जाएं ताकि डबल इंजन की सरकार रिपीट हो सके।
विज्ञापन
जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर की जमकर तारीफ
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने युवाओं में जोश भरा। सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं।
सीएम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने पर आभार जताया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ‘पीएम-जीकेएवाई’ को अगले छह माह यानी सितंबर 2022 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। यह इस योजना का छठा चरण होगा। योजना का पांचवां चरण मार्च 2022 में समाप्त हो रहा है।
सीएम ने रविवार को कहा कि अप्रैल 2022 से पीएम-जीकेएवाई के रूप में देश में दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये व्यय किए हैं। अगले छह महीनों यानी सितंबर 2022 तक 80,000 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।