{"_id":"5f8302c98ebc3e9ba81b041d","slug":"cm-jairam-thakur-statement-on-international-girl-child-day-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम जयराम
Sun, 11 Oct 2020 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं को बधाई दी। राज्य के लोगों से सामूहिक रूप से समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का आह्वान किया। कहा कि सरकार बालिकाओं के कल्याण और विकास को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत लड़की के जन्म पर बीपीएल परिवारों को दी जाने वाली एकमुश्त सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये की गई है। मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना में दो बच्चों के पालन-पोषण को दी जाने वाली सहायता राशि 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रतिवर्ष प्रति बच्चा की है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में निराश्रित लड़कियों की शादी को सहायता अनुदान 40 हजार से 51 हजार रुपये किया है।
विज्ञापन
लड़कियों और किशोरियों के खिलाफ अपराध रोकने के उद्देश्य से सक्षम गुड़िया बोर्ड का गठन किया है। कहा कि प्रदेश में 11 साल से 45 साल के मध्य की किशोरियों और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने, उनका कौशल विकास करने और उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य में सशक्त महिला योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
महिलाओं के सशक्तीकरण और संरक्षण को नीतियों के सुझाव के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। मुख्यमंत्री बाल उद्धार योजना में दूसरी कक्षा से आठवीं कक्षा में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले बाल एवं बालिका आश्रमों के बच्चों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 10000 रुपयेए की वार्षिक छात्रवृत्ति दी गई है।