फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement on cabinet reshuffle in himachal pradesh

मंत्रिमंडल में फेरबदल: सीएम जयराम बोले- चर्चा के बाद ही होगा इस संबंध में निर्णय

Sun, 07 Nov 2021 09:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Nov 2021 09:29 PM IST
सार

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मीडिया ने जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा के बाद ही कोई निर्णय होगा।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement on cabinet reshuffle in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कमजोर प्रदर्शन के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इनकार नहीं किया है। मीडिया ने जब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा के बाद ही कोई निर्णय होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सीधा और स्पष्ट है। वर्ष 2022 में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी काम में जुट गई है। इस दौर का बहुत ज्यादा जिक्र हो रहा है। यह बहुत लंबा नहीं रहेगा। इसके बाद अगला दौर भी आएगा, जिसमें भाजपा चुनाव जीतेगी। जयराम ठाकुर ने चुटकी की- हम भी जीते, हम भी हारे। वे भी जीते, वे भी हारे। अगले चुनाव कि लिए भाजपा आज से ही जुट गई है। 
विज्ञापन


हार पर मंत्रणा के लिए 22 नवंबर से पहले होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद हार पर मंत्रणा के लिए 22 नवंबर से पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो सकती है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने तय किया है कि यह बैठक जल्दी ही तय कर दी जाएगी। इस बैठक में हार के कारणों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं से नहीं हुए सवाल-जवाब 
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रादेशिक नेताओं से उपचुनाव को लेकर कोई सवाल-जवाब नहीं हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में होने जा रहे चुनाव ही छाए रहे। उपचुनाव में देश भर में भाजपा की कहां अच्छी स्थिति रही, इस पर चर्चा हुई। हिमाचल पर अलग से कोई बात नहीं हुई। आगामी चुनावों के लिए कैसे भाजपा को अपने प्रदर्शन को बेहतर करना है, इस बारे में भी मंत्रणा की गई।  


बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े। बाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि इस बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। खासकर भारत का टीकाकरण अभियान जो दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है, उस बारे में चर्चा हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed