{"_id":"61c9a94da60ea279ab3519a3","slug":"cm-jairam-thakur-speech-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- अपनत्व का अहसास कराते हैं पीएम, रास्ते में ली कार्यकर्ताओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- अपनत्व का अहसास कराते हैं पीएम, रास्ते में ली कार्यकर्ताओं की जानकारी
Mon, 27 Dec 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:26 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि में एक समय में पहली बार कोई प्रधानमंत्री 12 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। रेणुका बांध 7 हजार करोड़ से बन रहा है। इससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली को लाभ होगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी को त्रिशूल भेंट करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता है। सोमवार को जब पीएम का स्वागत करने गए तो उन्होंने रास्ते में बहुत से पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री यहां आते हैं तो अपनत्व का एहसास करवाते हैं। पड्डल मैदान में मंच से सीएम ने कहा कि मंडी को छोटी काशी कहा जाता है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बड़ी काशी के दर्शन किए। जिस तरह से रूप बदला देखा, उसके लिए वह उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। मंडी में शिवधाम की स्थापना हो रही है। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। देवभूमि में एक समय में पहली बार कोई प्रधानमंत्री 12 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेणुका बांध 7 हजार करोड़ से बन रहा है। इससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली को लाभ होगा। लुहरी और धौलासिद्ध प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो रहा है। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
अटल टनल शुरू करवाने वाली दोनों विभूतियां हमारे बीच
सीएम जयराम ठाकुर मंच से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को विशेष सम्मान देते हुए नजर आए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और प्रेम कुमार धूमल की तारीफ की। कहा कि अटल टनल शुरू करवाने वाली दोनों महान विभूतियां हमारे बीच मौजूद हैं। सीएम ने जून में एम्स के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को न्योता दिया।