{"_id":"5ab8dae54f1c1bbf088b73dd","slug":"cm-jairam-thakur-says-himachal-will-adopt-mining-policy-like-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ने किया खुलासा, इस राज्य की तर्ज पर बनेगी खनन नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ने किया खुलासा, इस राज्य की तर्ज पर बनेगी खनन नीति
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन नीति को लेकर बड़ा बदलाव किया जाएगा। उत्तराखंड की तर्ज पर खनन पॉलिसी बनाने पर काम चल रहा है। विश्राम गृह ऊना में मीट द प्रेस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सरकार ने अब तक का सबसे बढ़िया बजट पेश किया है। इसमें 28 नई स्कीमें शुरू की गई हैं। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है।
विज्ञापन
ज्यादातर कांग्रेसियों ने भी बजट को पसंद किया है।पूर्व कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। अब सरकार ने गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें शिकायत के 48 घंटे के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी जाएगी। शक्ति ऐप भी शुरू की है। खनन, वन और नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने को सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों से बैठक कर इन पर कार्रवाई की मांग की गई है। लगभग 20 अवैध क्रशर बंद किए हैं। सरकार ने अब तक 100 दिन का रोड मैप तैयार किया है। इसका अच्छा रिस्पांस मिला है। कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष प्रयास किया है।
विज्ञापन
जरूरतमंद व्यक्ति आपात स्थिति में अस्पताल में उपचार के लिए लाभ ले सकता है। इसके लिए विभाग को 10 करोड़ स्वीकृत किए हैं। नवजात बच्चों को जन्म के साथ ही किट दी जाएगी। प्रदेश के कॉलेजों में रूसा सिस्टम के सवाल पर सीएम बोले - रूसा सिस्टम को पूरी तरह बंद नही किया जाएगा। इसमें किस तरह परिवर्तन करना है, इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
जल्द बनेगी ट्रांसफर पॉलिसी
मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर को लेकर जल्द पॉलिसी बनाने का एलान किया। कहा कि सरकार बदलने के साथ ही कुछ तबादले होना तो लाजिमी है। बदलाव तो जरूरी है, लेकिन इनके लिए अब पॉलिसी बनाई जाएगी।
प्रेस क्लब ऊना के भवन निर्माण को पांच लाख
मुख्यमंत्री ने ऊना के रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन के निर्माण को पांच लाख देने की घोषणा की। इस पर प्रेस क्लब ऊना ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक राजेश ठाकुर और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का आभार जताया है।