फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur Says Government may consider laying online foundation stones of developmental projects

कोरोना संकट लंबा खिंचा तो ऑनलाइन होंगे शिलान्यास और उद्घाटन : जयराम

Sat, 13 Jun 2020 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur Says Government may consider laying online foundation stones of developmental projects
- फोटो : अमर उजाला

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो राज्य सरकार आधारशिला रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन ऑनलाइन करने पर विचार कर सकती है, जिससे विकास की गति निर्बाध चलती रहे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरोली भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


कहा कि विपक्ष के नेता यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सरकार चलाने का बहुत अनुभव है। उन्होंने कांग्रेस नेता को सलाह दी कि वह पहले कांग्रेस शासित राज्यों की स्थिति पर गौर करें और उसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी एक नेतृत्वविहीन पार्टी है, जिसमें हर कोई खुद को पार्टी के नेता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


विडंबना ही है कि कथित स्वास्थ्य घोटाले के बारे में कांग्रेस के नेता बहुत शोर कर रहे हैं। जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। हरोली भाजपा मंडल में सभी विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्रता से और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और जिला अध्यक्ष मनोहर लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सेब बागवानों को उपज की मिलेगी अच्छी कीमत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान फलों के विपणन की पर्याप्त व्यवस्था की है। राज्य के सेब उत्पादकों को निश्चित रूप से अपनी उपज की बेहतर कीमत मिलेगी। उन्होंने नेपाली मजदूरों के मुद्दे को केंद्रीय विदेश मंत्री के समक्ष उठाया है। कोरोना के कारण प्रभावित हुए नई दिल्ली के आजादपुर क्षेत्र में सेब विपणन का वैकल्पिक बाजार उपलब्ध करवाने का मामला भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखा गया है।

शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 102 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने यह बात शनिवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चौपाल भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। 

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कोविड महामारी के वर्तमान परिदृश्य में सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए समयबद्ध उचित कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ नेपाली मजदूरों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति देने का मुद्दा उठाया है।

चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने इस वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मुख्यमंत्री को चौपाल के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया।

यह समय टीका टिप्पणी का नहीं, महामारी से बचाव का है : सीएम

धर्मपुर भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष बिना कारण ही हल्ला कर रहा है। यह समय टीका-टिप्पणी का नहीं बल्कि महामारी से बचाव करने का है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कोविड-19 से बचाव के बारे भी जागरूक किया। प्रदेश में कोरोना के मामलों में धीरे धीरे गिरावट आने लगी है लेकिन, अभी भी हमें सचेत रहने की जरूरत है।

पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों से उनका हालचाल जरूर जानें। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने धारा-370 हटाने, तीन तलाक, राम मंदिर का निर्माण कार्य और नागरिक संशोधन अधिनियम आदि ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। करोड़ों रुपये देश के गरीबों और जरूरतमंदों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं। वर्चुअल रैली में करीब नौ सौ लोगों के होने का दावा किया गया। 

हिमाचल में धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि विकास की गति निर्बाध हो। विपक्ष राज्य सरकार पर निराधार और झूठे आरोप लगा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की कुटिल योजनाओं का उपयुक्त जवाब देना चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पिछला पांच साल का कार्यकाल उनके नेता को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों से बचाने में बर्बाद हुआ। इन नेताओं को नैतिकता और ईमानदारी का उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांगड़ा जिले के इंदौरा भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित कर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू किए गए कर्फ्यू के दौरान इंदौरा के लोगों ने क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को मास्क, जरूरतमंदों को भोजन पैकेट और सूखा राशन उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य किया है।

इस क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 34.82 करोड़ रुपये की बहु-ग्राम जल आपूर्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है। इंदौरा में मिनी सचिवालय भी बनाया जा रहा है और पुलिस चौकी डमटाल को पुलिस स्टेशन में अपग्रेड किया गया है। विधायक रीता धीमान ने इस वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed