फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur said that Government has given a lot for four years, now it is the turn of the people

CM Jairam Statement: जयराम बोले- चार साल सरकार ने बहुत दिया, अब जनता की बारी

Sat, 04 Jun 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jun 2022 07:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन के चंडी में कहा कि चार साल प्रदेश सरकार ने बहुत कुछ दिया है, अब देने की बारी जनता की है। 

विज्ञापन
cm jairam thakur said that  Government has given a lot for four years, now it is the turn of the people
सीएम जयराम ने चंडी के जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन के चंडी में कहा कि चार साल प्रदेश सरकार ने बहुत कुछ दिया है, अब देने की बारी जनता की है। उन्होंने स्थानीय विधायक परमजीत पम्मी के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए इशारा किया कि इनको दोबारा जिताकर शिमला भेजो, आपको बहुत कुछ मिलेगा। पिछले कुछ समय से दून का टिकट बदलने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन मुख्यमंत्री के इशारे के बाद इन पर विराम लग गया है।

विज्ञापन


दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने यहां एक दशक से लंबित पड़ी मांगों को भी पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक की मांग पर उप तहसील कुठाड़ को तहसील का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने एसडीएम कार्यालय को छोड़कर विधायक की सभी मांगों पर तुरंत हामी भर दी। मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान कहा कि वह चंडी में कॉलेज की मांग को तभी पूरा करेंगे जब लोग चंडी माता के प्रांगण में हाथ खड़े करके कहेंगे कि वह पम्मी को वोट देंगे। जब लोगों ने हाथ खड़े किए तो उसके बाद ही उन्होंने चंडी में कॉलेज खोलने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed