{"_id":"5ea403b48ebc3e905f481599","slug":"cm-jairam-thakur-said-himachal-government-to-bear-surgery-expenses-of-lalit-working-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में फंसे ललित के इलाज का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना में फंसे ललित के इलाज का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार
Sat, 25 Apr 2020 03:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार तेलंगाना में काम कर रहे हिमाचलवासी की सर्जरी का खर्च वहन करेगी। उन्होंने तेलंगाना प्रशासन का हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के टौणी देवी निवासी ललित कुमार की मदद करने का आभार जताया।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर बी लक्ष्मीनारायण रेड्डी के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने अपनी जेब से अस्पताल प्रशासन को 20 हजार रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि बी लक्ष्मीनारायण रेड्डी ने मानवता का एक जबरदस्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। इंस्पेक्टर को तेलंगाना प्रशासन ने ललित कुमार की मदद के लिए नियुक्त किया था। लक्ष्मीनारायण रेडी को हिमाचल सरकार ने प्रशंसा पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने ललित कुमार के इलाज का 60 हजार का बिल बनाया था। हिमाचल सरकार के अनुरोध पर अस्पताल प्रशासन ने इसे घटा कर 35 हजार रुपये कर दिया है। राज्य सरकार ललित कुमार के इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से करेगी। ललित कुमार की एलएपी एपेंडेक्टमी की सर्जरी का खर्चा सरकार वहन कर रही है।
विज्ञापन