{"_id":"5ec50647c7345e3ac7200fd7","slug":"cm-jairam-thakur-said-himachal-border-may-be-sealed-after-31st-may-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मई के बाद सील हो सकती हैं राज्य की सीमाएं: सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मई के बाद सील हो सकती हैं राज्य की सीमाएं: सीएम जयराम
Wed, 20 May 2020 04:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 May 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 31 मई के बाद बॉर्डर सील किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उस अवधि तक जितने लोग राज्य के भीतर आना चाहेंगे, उन्हें लाया जाएगा। सीएम ने कहा कि बाहर से लोगों को लाए जाने से हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश के बाहर रह रहे लोगों को उनके हाल पर ही छोड़ देना भी सही नहीं था।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हिमाचल सरकार का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। सीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों में फंसे कई हिमाचली लोगों के दाएं भी कोरोना वायरस के मरीज थे तो बाएं भी कोरोना वायरस के मरीज थे। ऐसे में उन्हें हिमाचल लाना जरूरी था।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इन लोगों को संस्थागत और होम क्वारंटीन दोनों में रखा जा रहा है। इसके बावजूद कई मरीज कोरोना वायरस संक्रमितपाए गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कई मरीज बढ़े हैं, यह चिंताजनक है। आने वाले दिनों में और भी मरीज बढ़ सकते हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से कोरोना वायरस पर चर्चा के लिए अलग से विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निहोत्री गलत राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अग्निहोत्री को इस समय सही बातें करने की सलाह दी।