फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur reached office on sunday

छुट्टी के दिन सचिवालय पहुंचे सीएम, वेटिंग रूम के काम का किया निरीक्षण

Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur reached office on sunday

परंपरा से कुछ अलग करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय के नजदीक बन रहे वेटिंग रूम के कामकाज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और कर्मचारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीएम ब्रांच के अधिकारियों कर्मचारियों के कमरों का भी निरीक्षण किया और सभी को कार्य स्थल पर सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर में भी बन रहे वेटिंग रूम का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों को दिए सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश

cm jairam thakur reached office on sunday

दरअसल, मुख्यमंत्री व मंत्रियों से मिलने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से लोग सचिवालय पहुंचते हैं। व्यस्तता और मिलने वालों के तय समय के  बीच बड़ी संख्या में लोगों को इंतजार करने के लिए सचिवालय के गलियारों का सहारा लेना पड़ता है। आए दिन आम लोगों के सचिवालय के गलियारों में जमीन पर बैठने की शिकायतें सामने आती थीं।

खुद मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी बैठने की जगह नहीं मिलती थी। आम लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ने सचिवालय परिसर में एक वेटिंग कम मीटिंग रूम बनाने के निर्देश दिए थे जहां आगंतुकों को फ्रेश होने से लेकर बैठने की उचित व्यवस्था मुहैया कराई जानी है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री यहीं पर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed