फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur press conference in shimla regarding pm modi mandi visit

सीएम जयराम बोले- हिमाचल में 27,000 करोड़ के नए उद्योग होंगे शुरू

Tue, 21 Dec 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 08:51 PM IST
सार

27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान इन उद्योगों को धरातल पर उतारने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी देंगे। राजधानी में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हिमाचल के इतिहास में एक साथ एक ही दिन 11,279 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।

विज्ञापन
cm jairam thakur press conference in shimla regarding pm modi mandi visit
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश में 27,000 करोड़ के नए उद्योग शुरू होंगे। 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान इन उद्योगों को धरातल पर उतारने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी देंगे। राजधानी में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हिमाचल के इतिहास में एक साथ एक ही दिन 11,279 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उद्योगों की 20 हजार करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। रेणुका बांध को इसमें शामिल नहीं किया है लेकिन इसे भी उद्योग माना जाए तो 27,000 करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बीते सोमवार को ही पीएम मोदी से मिले हैं। कई नए प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए लंबित पड़े हैं। इनके लिए भी उनसे सहयोग मांगा गया है। पीएम ने हरसंभव सहयोग देने की बात की है। 
विज्ञापन


पीएम इन प्रोजेक्टों का करेंगे शुभारंभ
2082 करोड़ की सावड़ा-कुड्डू परियोजना का उद्घाटन 
66 मेगावाट की 688 करोड़ से बनने वाली धौलासिद्ध बिजली परियोजना का शिलान्यास
210 मेगावाट की 1811 करोड़ रुपये से बनने वाली लूहरी स्टेज वन परियोजना का शिलान्यास 
148 मीटर ऊंचे 6700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेणुका बांध प्रोजेक्ट का शिलान्यास

नए वेतनमान में 28 फीसदी डीए देने का विचार 
सीएम ने कहा कि नए वेतनमान में कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए देने का विचार है। कर्मचारियों को आईआर के रूप में 5000 करोड़ रुपये का एरियर दिया जा चुका है। सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव की हार ही जीत का कारण बनेगी : जयराम 
 सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में भाजपा की हार ही इसकी जीत का भी कारण बनेगी। कई बार अलर्ट भविष्य के लिए अच्छा भी होता है। विकट परिस्थितियों में व्यवस्था को चलाने का प्रयास किया गया है। अबकी बार एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का भ्रम टूटेगा।  सीएम जयराम ठाकुर ने ओमिक्रॉन पर पर्यटकों से सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वायरस के इस वैरियंट का संक्रमण चिंताजनक है। 

मालूम नहीं होता था कि कौन हस्ताक्षर कर गया
विपक्ष के अफसरशाही पर पकड़ नहीं होने के आरोप पर कहा कि वीरभद्र सरकार में तो मालूम नहीं होता था कि कौन हस्ताक्षर कर गया है। वर्तमान सरकार की अफसरशाही ठीक काम कर रही है। चार साल में सरकार को जनता का साथ मिला है।


हर बार श्रद्धांजलि का फैक्टर नहीं चलेगा
उपचुनाव में वीरभद्र का सहानुभूति फैक्टर चलने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हर बार श्रद्धांजलि का फैक्टर नहीं चलेगा। कहा कि वह दिल्ली जाते हैं तो विपक्ष उनके बारे में तरह-तरह की बातें करता है, जिसका कोई मतलब नहीं होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed