फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur press conference in Mandi Himachal Pradesh

Himachal BJP: सुखराम परिवार को लेकर स्थिति साफ, अनिल भाजपा में ही रहेंगे, आश्रय भी करेंगे पार्टी ज्वाइन

Sat, 24 Sep 2022 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। अनिल हमारे साथ ही रहेंगे। कोई किंतु-परंतु नहीं होगा। अनिल शर्मा का परिवार भाजपा के साथ रहेगा। आश्रय भी भाजपा ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन
cm jairam thakur press conference in Mandi Himachal Pradesh
पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएमओ बात हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तैयार थे लेकिन मौसम खराब होने के चलते पायलट ने उन्हें होल्ड करने के लिए कहा। वर्चुअल संबोधन के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि कार्यक्रम रोकना पड़ता है। कुछ समय मंडी में मौसम साफ रहा। लेकिन चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के चलता वह नहीं आ पाए।

विज्ञापन


भीड़ जुटाने का जो हमारा लक्ष्य था वो पूरा हुआ। इसके लिए युवाओं का आभार। सीएम मंडी में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि रैली में एक लाख युवाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पूरा किया गया। कुछ तो रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


युवा साथियों का दूर-दराज से पहुंचने के लिए आभार। अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। अनिल हमारे साथ ही रहेंगे। कोई किंतु-परंतु नहीं होगा। अनिल शर्मा का परिवार भाजपा के साथ रहेगा। आश्रय भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। दिल्ली में यह फैसला हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed