फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur present budget in himachal vidhan sabha

मंडी को 55 साल बाद मिला बजट पेश करने का मौका, पहली बार ये बने थे वित्त मंत्री

Fri, 09 Mar 2018 10:26 AM IST
बिंदर ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
बिंदर ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Fri, 09 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur present budget in himachal vidhan sabha

आखिर 55 साल के इंतजार के बाद वो घड़ी आ ही गई जब मंडी का कोई नेता हिमाचल विधानसभा में बजट पेश करेगा। साल 1963 में चच्योट (अब सिराज) के विधायक स्वर्गीय ठाकुर कर्म सिंह ने हिमाचल की पहली विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिराज के विधायक एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश का बजट पेश करेंगे। ठाकुर कर्म सिंह हिमाचल के पहले और आखिरी वित्त मंत्री रहे हैं। उनके बाद मुख्यमंत्रियों ने ही अपने पास वित्त विभाग रखा है।
विज्ञापन


यह परंपरा आज भी कायम है। उल्लेखनीय है कि ठाकुर कर्म सिंह मंडी जिला के ऐसे नेता रहे हैं जो प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बन सकते थे।

पहले और आखिरी वित्त मंत्री रहे हैं ठाकुर कर्म सिंह

cm jairam thakur present budget in himachal vidhan sabha

लेकिन ईमानदार और स्पष्टवादी छवि के नेता ठाकुर कर्म सिंह ने डॉ. वाईएस परमार का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित कर दिया। उस वक्त डॉ. वाईएस परमार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने जबकि ठाकुर कर्म सिंह को पहला वित्तमंत्री मनोनीत किया गया।

1963 में हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार सामने बैठे थे और वित्त मंत्री ठाकुर कर्म सिंह ने उनके समक्ष हिमाचल का पहला बजट पेश किया था। 

उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि जब वह स्कूल-कॉलेज में पढ़ते थे तो सिराज से ठाकुर कर्म सिंह की राजनीति से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

ठाकुर कर्म सिंह मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के पाली गांव से संबंध रखते थे। उन्होंने अपना फार्म हाउस कमरूघाटी के कुटाहची गांव में बनाया था, जहां उन्होंने अपना अंतिम समय बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed