फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur met nitin gadkari and samriti irani

केंद्रीय मंत्री गडकरी और स्मृति से मिले सीएम, उठाई ये मांगे

Wed, 07 Feb 2018 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur met nitin gadkari and samriti irani

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से नई दिल्ली के अधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए। प्रदेश में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को लेकर उन्होंने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


प्रदेश में 62 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की डीपीआर को बजट स्वीकृत है, जबकि उनके लिए परामर्शी कंपनियों का चयन होना शेष है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को अवगत करवाया कि डीपीआर बनाने की प्रक्रिया 31 मार्च के बाद शुरू हो जाएगी, जिसके बाद केंद्र से सड़कों के लिए धनराशि जारी की जानी है। 

विज्ञापन

मंत्री स्मृति ईरानी से की शिष्टाचार भेंट

cm jairam thakur met nitin gadkari and samriti irani

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री स्मृति ईरानी से शिष्टाचार भेंट की।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सड़क परियोजना के दूसरे चरण को शुरू करने को लेकर भी केंद्रीय मंत्री से मुख्यमंत्री ने वार्ता की है।

बुधवार सुबह कुछ और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद जयराम चंडीगढ़ पहुंचेगे। दो दिवसीय चंडीगढ़ प्रवास के बाद वे शिमला वापस लौटेंगे। इससे पहले हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ (नियमित/अनुबंध) का एक प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष टिकम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में सीएम से मिला। 

प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपते हुए भाजपा के पिछले कार्यकाल में कमीशन व बैचवाइज के माध्यम से नियुक्त हुए शिक्षकों व कर्मचारियों को नियुक्ति की प्रथम तिथि से वरिष्ठता के लाभ दिए देने की मांग रखी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed