फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur meets mother vikramu in village

सीएम केवल पंद्रह मिनट ही मिल सके मां से, जल्दबाजी में घर में नहीं किया नाश्ता

Sun, 20 May 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sun, 20 May 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur meets mother vikramu in village

डेढ़ माह बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी मां से मिले लेकिन महज पंद्रह मिनट के लिए। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच वह घर में मां के हाथ का खाना भी नहीं खा सके और बगस्याड़ में लोगों के बीच उन्होंने नाश्ता किया। सुबह शिमला से चौपर पर रैनगलू हेलीपैड पर सुबह 8 बजकर 45 मिनट बजे उतरे।

विज्ञापन


9 बजे सीएम काफिले के साथ हेलीपैड से सीधा अपने घर तांदी पहुंचे और घर पहुंचकर मां ब्रिकमू देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सीएम के साथ शिमला से पहुंचीं उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी सीएम की मां ब्रिकमू देवी के पांव छूए।

विज्ञापन

cm jairam thakur meets mother vikramu in village

सीएम ने मां ब्रिकमू का हाल पूछा और ठीक 9 बजकर 15 मिनट पर घर तांदी से बगस्याड़ के लिए निकले। बगस्याड़ में सीएम ने 9:30 बजे विश्राम गृह में लोगों के बीच नाश्ता किया और वहां से कांढा के लिए निकले। कांढा में 10:30 पर सीएम पहुंचे जहां उन्होंने पंडोह कांढा सड़क के सुदृढ़ीकरण का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री 11:30 बजे धरोट पहुंचे और विकास कार्यों के शिलान्यास के बाद उन्होंने जनसभा की। 12:50 पर मुख्यमंत्री ने केलोधार के लिए प्रस्थान किया, जहां 1:40 पर आईपीएच उपमंडल कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद और सब डिविजन कार्यालय और आवास का शिलान्यास करने के बाद स्कूल में विज्ञान भवन का शिलान्यास किया। 3:45 पर सीएम सिराज से शिमला के लिए चौपर से रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed