फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur invitation congress pradesh adhyaksh pratibha singh

CM Jairam Thakur: मुख्यमंत्री ने जाखू वार्ड में बांटे निमंत्रण पत्र, प्रतिभा के घर भी पहुंचे

Sun, 29 May 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 May 2022 07:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। निमंत्रण पत्र बांटने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

विज्ञापन
cm jairam thakur invitation congress pradesh adhyaksh pratibha singh
हॉलीलॉज पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को राजधानी के जाखू वार्ड में घर-घर जाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे। दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज भी पहुंचे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उनके साथ थे। दोनों हॉलीलॉज में करीब दस मिनट तक रुके और पानी ग्रहण कर लौट गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को भी कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया है। निमंत्रण पत्र बांटने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। वहीं, हॉलीलॉज से मुख्यमंत्री के लौटने के बाद प्रतिभा सिंह ने मीडिया से कहा कि जयराम ठाकुर को इस तरह से वार्डों में निमंत्रण पत्र नहीं बांटने चाहिए थे। यह मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है।
विज्ञापन


कांग्रेस विचारधारा के लोगों के नाम वोटर लिस्टों से गायब
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा राज में कांग्रेस विचारधारा से संबंध रखने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्टों से गायब कर दिए गए हैं। धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रामलाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेसियों का नाम मतदाता सूचियों से गायब कर छल के रास्ते सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दरकिनार कर धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाकर राजनिति करने का प्रयास कर रही है। भाजपा राज में आए दिन पेपर या तो लीक हो रहे हैं या आए दिन पेपरों के मसले हाईकोर्ट में जा रहे हैं। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच में पुलिस, सीबीआई और एसआईटी के साथ उच्च न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश को जांच की रिपोर्ट पेश की जाए।


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दौरा शिमला विधानसभा से रिज तक रोड शो है। इस दौरान शिमला की सभी दुकानों और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को रैली में जाने को कहा जा रहा है। कहा कि कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन कमेटी पोलिंग बूथ पर जाकर पार्टी के सारे प्रकोष्ठों को चुनावों के लिए तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed