फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur inaugurates projects in Nagrota kangra

सीएम जयराम नगरोटा बगवां को देंगे करोड़ों की सौगात

Thu, 19 Nov 2020 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Nov 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurates projects in Nagrota kangra
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को नगरोटा बगवां का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम विकास व जनकल्याण की योजनाओं से जुड़ी करोड़ों की सौगात जनता को देंगे। प्रस्तावित दौरे के लिए मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां पहुंचेंगे। 11:10 बजे हटवास में फ्रूट कैनिंग इकाई का दौरा करेंगे। 11:30 बजे नगरोटा बगवां नारदा शारदा मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री 11:45 बजे गांधी मैदान नगरोटा बगवां में संयुक्त कार्यालय भवन, राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल के प्रशासनिक ब्लॉक और प्रशिक्षु छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के शासकीय ब्लॉक का शिलान्यास समेत बी फार्मेसी में शैक्षणिक व शासकीय ब्लॉक का उद्घाटन और छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


सीएम रावमापा समलोटी के नए ब्लॉक का उद्घाटन, रावमापा (छात्र) नगरोटा बगवां के नए स्कूल भवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालु गलोआ के साइंस ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीआई सेराथाना के भवन का उद्घाटन करने के अलावा नगरोटा बगवां में लोक निर्माण विभाग के डिवीजन कार्यालय भवन का और आवासीय परिसर का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र में निर्मित कई पुलों का उद्घाटन करने अलावा प्रस्तावित सड़कों व पुलों का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य और पेयजल क्षेत्र में भी कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर बाद डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां से 2:45 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed