फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Jairam Thakur inaugurated the two projects of 90 million in Shimla

शिमला को मिली 82 करोड़ की लागत से निर्मित 13 मंजिला कार पार्किंग

Thu, 29 Nov 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
cm Jairam Thakur inaugurated the two projects of 90 million in Shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला शहर में 90 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मालरोड स्थित टाउन हॉल के जीर्णोद्धार पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए है जबकि टूटीकडी क्रासिंग पर 82 करोड़ की लागत से 13 मंजिला कार पार्किंग तैयार की गई है।

विज्ञापन


इस पार्किंग में 850 छोटे वाहनों के साथ-साथ चार बसों को खड़ी करने की सुविधा होगी। पार्किंग कांप्लेक्स में रेस्टोरेंट और जन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टालरेंस की नीति है।
विज्ञापन


विकासात्मक परियोजनाओं के निर्माण की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है और इसका जिम्मा संजय कुंडू को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई नए भवनों का वह उद्घाटन करते हैं लेकिन चार महीने बाद उसी भवन की रिपेयर के लिए पैसा मांग लिया जाता है। अब ऐसा नहीं चलेगा। समयबद्ध निर्माण के साथ क्वालिटी भी सुनिश्चित की जाएगी।

एडीबी प्रमुख ने सराहे सरकार के प्रयास

cm Jairam Thakur inaugurated the two projects of 90 million in Shimla

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की पार्किंग खाली रहती हैं और लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रखते हैं। इस आदत को बदलने की जरूरत है। शहर में जाम का भी यही कारण है।

पुलिस अगर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों का चालान करे तो सचिवालय से ही फोन चले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है इसी लिए उन्होंने पर्यटन महकमा अपने पास रखा है।

एडीबी के प्रमुख योकोयामा ने रिकार्ड समय में पार्किंग कांपलेक्स का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य तेजी से बदल रहा है और हमें खुशी है कि इस बदलाव में हमारी भी सहभागिता है।

हमें उम्मीद है कि नई पार्किंग से शिमला शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा। सरकार ने एडीबी को एक नया प्रोजेक्ट भेजा है जल्द से जल्द इसे पास कर दिया जाएगा।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने संबोधन के दौरान शहर के टैक्सी आपरेटरों को सैलानियों के साथ व्यवहार सुधारने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि अगर सैलानियों से अच्छा व्यवहार होगा तो वह बार बार यहां आएंगे, लेकिन अगर दुर्व्यवहार हुआ तो वह दोबारा यहां लौट कर नहीं आएंगे। उन्होंने टाउन हॉल और पार्किंग कांपलेक्स के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed