वन महोत्सव का आगाज, हिमाचल में रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया। मुख्यमंत्री जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ क्षेत्र के चुरवाधार में 69वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों की सक्रिय सहभागिता के साथ 596 चयनित स्थानों पर 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। सरकार प्रयास कर रही है कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ को ‘गोत्र पेड़’ के रूप में गोद ले। इसके संरक्षण व सुरक्षा में सहायता करे।
हिमालय पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के फेफड़े
जयराम ने कहा कि पौधरोपण अभियान केवल एक औपचारिक अवसर के रूप में नहीं मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालय पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के फेफड़े हैं।
वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का हरित व स्वच्छ प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सामाजिक
न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप व सुखराम चौधरी के अलावा प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. जीएस गोराया, उपायुक्त सिरमौर आदि उपस्थित रहे।