फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur inaugurated manali winter carnival

मनाली विंटर कार्निवाल के शुभारंभ पर बोले सीएम, फिलहाल नहीं लगेंगी कोरोना बंदिशें

Sun, 02 Jan 2022 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jan 2022 06:31 PM IST
सार

कोरोना की वजह से दो साल बाद पांच दिवसीय शरदोत्सव (विंटर कार्निवाल) रंग-बिरंगी झांकियों के साथ रविवार से शुरू हो गया है। यह शरदोत्सव छह जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना के बाद 180 से अधिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurated manali winter carnival
विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना ऐसे ही चलता रहेगा, लेकिन हम सभी को आगे बढ़ना होगा। फिलहाल कोरोना को लेकर बंदिशें नहीं लगेंगी, हम सभी को इसके लिए सावधानी बरतनी होगी। यह बात सीएम ने रविवार को मनाली के मनु रंगशाला में विंटर कार्निवाल के उद्घाटन अवसर पर कही। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को ज्यादा उछलकूद करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मंडी में गत दिनों हुई भाजपा की रैली में उमड़े हुजूम से विपक्ष को संदेश मिल गया होगा।

विज्ञापन


इसलिए यह तय है कि 2022 में भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। जयराम ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें आने से देश और प्रदेश में घोटाले बंद हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नेता मुकदमे भुगतने दिल्ली जाते थे, जबकि मैं विकास के लिए दिल्ली जाता हूं। सीएम ने कहा कि अगर वह बोलने लग गए तो कांग्रेस को मुश्किल हो जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर जिला के देवी-देवताओं से प्रार्थना की कि इस साल कोरोना से मुक्ति दिलाएं। नया साल शुरू होते ही फिर स्थिति बिगड़ने लगी है। अगर हालत और बिगड़ेंगे तो हमें इसके बारे में सोचना होगा। जयराम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज में हिमाचल प्रदेश देश में चैंपियन बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हेलीकॉप्टर से बड़ा भंगाल में वैक्सीन और मेडिकल स्टाफ भेजा और ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने जिला कुल्लू के अति दुर्गम गांव मलाणा में देवता जमदग्नि को पूछकर लोगों को टीका लगवाया। अब बेशक ओमिक्रॉन से चिंता बढ़ी है, लेकिन नियमों का पालन होटलियर और सैलानियों को करना होगा। 

रंग-बिरंगी झांकियों के साथ मनाली शरदोत्सव शुरू 
कोरोना की वजह से दो साल बाद पांच दिवसीय शरदोत्सव (विंटर कार्निवाल) रंग-बिरंगी झांकियों के साथ रविवार से शुरू हो गया है। यह शरदोत्सव छह जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना के बाद 180 से अधिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। 

हिडिंबा माता मंदिर से मनाली माल रोड तक महिलाओं ने विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। महिलाओं ने झांकियों के माध्यम से देवभूमि और देश की समृद्ध संस्कृति की खूब छटा बिखेरी। पंजाबी भंगड़े ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। जैसे ही झांकियां मनाली माल रोड से गुजरीं तो स्थानीय दर्शकों के साथ-साथ देश-विदेश से मनाली पहुंचे सैलानियों ने इन्हें संजीदगी से देखा और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। 


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने हम सभी को प्रभावित किया है। कार्निवाल पुरातन संस्कृति को उजागर करता है। कोविड खत्म होगा तो कार्निवाल को और भी बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झांकियों में महिला मंडलों ने पुरातन खानपान को बेहतर तरीके से पेेश किया है।  

ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र 
हल से खेती करना
कोरोना टीकाकरण
स्वच्छता, पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण
ऊनी कपड़ों को बनाने की विधि
प्राकृतिक खेती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed