फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam Thakur honoured half Marathon winners in shimla

सीएम ने जताई चिंता, बोले- 27 फीसदी युवा कर रहे नशीली दवाओं का प्रयोग

Mon, 25 Jun 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jun 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
CM jairam Thakur honoured half Marathon winners in shimla

हाफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के 27 फीसदी युवा नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं। कहा कि सरकार जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को नशों के बुरे प्रभावों से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है, यहां नशे के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


लेकिन दुखद यह है कि चाहे खुशी हो या गम नशा करना फैशन बन गया है। खुशी में जश्न के लिए नशा किया जा रहा है और दुख में गम भुलाने के लिए लोग नशा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नशे की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने नशे को सामाजिक बुराई करार देते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास और लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही नशे के इस्तेमाल के मामले में हिमाचल की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बुरी नहीं है लेकिन जिस तरह युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं यह बेहद चिंता का विषय है। नशे के व्यापार से मुनाफा कमा रहे लोगों के खिलाफ  कड़ी सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के वर्ष जोखिम पूर्ण होते हैं इसलिए शैक्षणिक संस्थानों में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा और नाश के बीच मामूली अंतर है। उन्होंने कहा कि माता पिता को अपने किशोर बच्चों पर सतर्कता रखनी चाहिए ताकि उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके। 

मुख्यमंत्री ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हाफ मैराथन का आयोजन करने पर हिमाचल पुलिस, अमर उजाला, एयरटेल और रेडियो मिर्ची का आभार जताया और प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग और व्यायाम के जरिये नशे से बचा जा सकता है।

योग और व्यायाम व्यक्ति के भीतर इतनी इच्छाशक्ति पैदा कर देते हैं कि नशे की ओर व्यक्ति आकर्षित नहीं होता। उन्होंने युवाओं का रोजाना योग और व्यायाम करने के लिए आह्वान किया।

ये रहे विजेता

CM jairam Thakur honoured half Marathon winners in shimla

21.5 किलोमीटर हॉफ मैराथन में आर्मी जवान हेतराम ने पहला स्थान प्राप्त किया। पंजाब पुलिस के जवान जितेंद्र सिंह रनरअप रहे, जबकि मंडी कालेज के रमेश कुमार सेकेंड रनरअप रहे। इस वर्ग में अजय चौथे, जितेंद्र पाल पांचवें, सुनील चंद्रा छठे, मंजीत कुमार सातवें, धर्मेंद्र पंवर आठवें, नरेंद्र चम्याल नौवें और विशन दसवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में रेणू पहले स्थान पर रहीं जबकि दिल्ली की सीमा रनरअप और अर्पिता सेकेंड रनरअप रहीं। इस वर्ग में तुलसी कश्यप चौथे, सान्या नेगी पांचवें, काजल शर्मा छठे, राधिका सातवें, राज वत्स आठवें, प्रियंका नौवें और प्रेरणा दसवें स्थान पर रहीं।

21.5 किलोमीटर हॉफ मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग के तहत पहले स्थान पर आने वालों को 25 हजार, फर्स्ट रनरअप को 15 हजार, सेकेंड रनरअप को 11 हजार, चौथा को 5100, पांचवें को 3100, छठे से दसवां स्थान हासिल करने वालों को 21-21 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।

3 किलोमीटर की ड्रीम रन रेस के तहत दिव्यांग बच्चों की श्रेणी में हरीश ने पहला स्थान प्राप्त किया और बतौर पुरस्कार 5100 रुपये दिए गए। पुरूषों के 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में कुलदीप ने पहला अंशुल ने दूसरा और राजेश ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के तहत राजेंद्र, सुनील कुमार और सोनू ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के तहत बालकृष्ण, दिनेश ठाकुर और कुलदीप कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

46 से 60 वर्ष आयु वर्ग में राजेश ठाकुर, निर्मल सिंह और यशवंत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 से 74 वर्ष आयु वर्ग में चौधरी परमानंद, दिलाराम वर्मा और सरफराज आलम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में निधि ने पहला, रजनी ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के तहत ज्वाने मारलिंग, पूजा और पायस चौहान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के तहत अनुराधा भट्ट, डा. दिशा सरीन और आरती सूद ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 46 से 60 वर्ष आयु वर्ग में पुष्पलता सिंघा, जया शर्मा, बीना गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

60 से 74 वर्ष आयु वर्ग में कुसुम, नंदरानी और सरला वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला और पुरूष वर्ग के इन सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3 किलोमीटर की ड्रीम रन रेस के तहत वरिष्ठ नागरिक वर्ग में सेवानिवृत डीजीपी आरआर वर्मा, बीएस बाजवा, आनंद सिंह रावत, प्रीतम चंद शर्मा, बीसी भारद्वाज, राजेश रस्तोगी, ईश्वर दास चौहान, मधूराम चौहान, मदन लाल, राम कृष्ण, सुविधा, संतोष शर्मा और सुदेश रानी को इक्कीस - इक्कीस सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसी श्रेणी के तहत दिव्यांग बच्चों ने भी दौड़ में भाग लिया।

अखिल, घनश्याम, यशपाल, अंकित, हितेष, त्रिलोक, शरद, डिंपी, सुत्तम, रमेश, गौतम, आशीष शर्मा, रोहित, अनीश, गौरव, अमितुन, अविनाश, अमन, निखिल, सचिन कुमार, नंद राज, अविनाश नेगी, सुनील ठाकुर, हंस राज, पंकज, अंशुल भारद्वाज, गौतम, अभिषेक, प्रवेश, मदन लाल, तरुण पुंडीर, विशाल वर्मा, स्वाति धीमान, शुभम,

राहुल ठाकुर, स्याशा राजटा, शिवानी शर्मा, भानू, हर्षिता ठाकुर, शिवानी राणा, मनीष कुमार, दीक्षित शर्मा, संदीप कुमार, नीरू, दीक्षा, अनमोल जिस्टू, ऋत्विका, टीना गोयल, हिमेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, गणेश काशीनाथ, अभिषेक ठाकुर, अमित मेहता, अंकुश, जतिन डोगरा, इम्तियार खान को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।

10 किलोमीटर मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में रीनू कुमार ने पहला स्थान हासिल किया जबकि विजय कुमार रनरअप रहे। जबकि सेना के जवान सुनील कुमार सेकेंड रनरअप रहे। इस वर्ग में हिमांशु चौथे, रुस्तम पांचवें, बादल चौधरी छठे, नीरज कुमार सातवें, रोहित आठवें, परविंद्र सिंह नौवें और अंकित राणा दसवें स्थान पर रहे।

इस दौड़ के तहत महिला वर्ग में छात्रा अनमदीप कौर पहले स्थान पर रहीं जबकि छात्रा निकिता रनरअप रही। छात्रा शिवाली सेकेंड रनरअप रही। इस वर्ग में अमनदीप कौर चौथे, मीनाक्षी पांचवें, रिचा छठे, पारुल सातवें, दीपिका धीमान आठवें, सुशीला नौवें और रीना शर्मा दसवें स्थान पर रही।

10 किलोमीटर मिनी मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग के तहत पहले स्थान पर आने वालों को 11 हजार, फर्स्ट रनरअप को साढ़े सात हजार, सेकेंड रनरअप को 5100, चौथा को 3100, पांचवें को 2100 और छठे से दसवां स्थान हासिल करने वालों को 11-11 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। इस रेस के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुमन त्रेहान ने पहला स्थान हासिल किया इन्हें प्रोत्साहन राशि के तौर पर 3100 रुपये दिए गए।

पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली के जमा एक कक्षा के छात्र विकास कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कनिष्ठ वर्ग में ताराहाल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा विशुद्धा सूद ने पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागियों को तीन तीन हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed