फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

सीएम जयराम का वीरभद्र और सुक्खू पर हमला, पढ़िए बेरोजगारी पर क्या बोले

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तत्तापानी/करसोग(मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, तत्तापानी/करसोग(मंडी) Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सखविंद्र सिंह सुक्खू पर जमकर हमला बोला है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सीएम ने जनसभा में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर बेरोजगार भत्ते को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सखविंद्र सिंह सुक्खू की लड़ाई में प्रदेश के हजारों बेरोजगार पिसे हैं। बेरोजगारी भत्ते को लेकर कांग्रेस की हां और ना ने इसे मजाक बना दिया।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। प्रदेश की जनता होशियार की हत्या और गुड़िया रेप हत्याकांड को नहीं भूली है। कांग्रेस राज में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मामले को सीबीआई को सौंपने की आवाज उठाई परंतु कांग्रेस सरकार मामले को सीबीआई को सौंपने में देरी करती रही।

मामले के प्रत्यक्षदर्शी नेपाली सूरज की हिरासत में हत्या कर दी गई और कानून एजेंसियों द्वारा मामले को बदरंग कर सीबीआई को सौंपा गया। इसी प्रकार की घटना होशियार सिंह के साथ भी घटी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई माफिया राज नहीं होगा और जवाबदेही निर्धारित होगी।

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस

cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। तीनों पुलिस रेंज में गुड़िया हेल्पलाइन व विशेष सेल सृजित किए जाएंगे। महिलाओं के प्रति अपराध का यदि कोई मामला है तो उसकी रिर्पोट 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तत्तापानी में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रति वचनबद्ध है। इसकी खोई हुई भव्यता को फिर से बहाल किया जाएगा।

गर्म पानी के चश्मों व नहाने के स्थलों की फिर से बहाली का मामला शीघ्र ही राष्ट्रीय थरमल पॉवर निगम तथा सतलुज जल विद्युत निगम के साथ उठाया जाएगा तथा शीघ्र ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य के बुजुर्गों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना आय की सीमा से प्रदान की जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटा कर 70 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

मिस्त्री का बेटा होने पर गर्व है मुझे

cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हां मैं करोड़पति का नहीं एक मिस्त्री का बेटा हूं। मुझे इस पर गर्व है। मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठ भूमि नहीं रही। ना ही मेरे परिवार से किसी ने राजनीति की है।

खून-पसीने की मेहनत के बाद आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। यह मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रहेगी। मंडी समेत प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की आलाकमान का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।

कहां गए केंद्र से मिले हजारों करोड़

cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

सीएम ने तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में केंद्र सरकार से जारी हजारों करोड़ रुपया कहां गया। कांग्रेस राज में राज्य को 46 हजार 500 करोड़ रुपये के ऋण के नीचे धकेल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से वित्तीय सहायता के बावजूद प्रदेश में विकास शून्य रहा। चुनाव नजदीक आते ही पूर्व मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा 40 से 50 उद्घाटन व शिलान्यास प्रतिदिन अपने कार्यालय से ही किए गए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाएं बाद में स्थापित करने के लिए गाड़ियां से भेजी गईं। विकास का श्रेय लेने की यह एक नई संस्कृति शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास व उद्घाटन करने का यह कोई सही तरीका नहीं है।

हजारों को रिइंप्लायमेंट देना बेतुका

cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

सीएम ने आवारा पशुओं के संबंध में लिए गए निर्णय के बारे में भी जानकारी दी तथा कहा कि इस बारे नीति बनाने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है। यह समिति तीन माह में रिपोर्ट देगी। उन्होंने पंचायतों से इसके लिए सहयोग देने का आग्रह किया।

प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में लगे सेवानिवृतों को भी बाहर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कई बार पुनर्नियुक्तों की सेवा को जारी रखना महत्वपूर्ण हो जाता है।

 

लेकिन कांग्रेस का हजारों को पुन: रोजगार देने का निर्णय बेतुका था, जबकि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय भी गलत था।

हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

ग्रहों की शांति के लिए पूरे माघ महीने में तुलादान व स्नान की परंपरा को निभाते हुए तत्तापानी में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम समेत हजारों श्रद्धालुओं ने गर्म पानी के चश्मों में आस्‍था की डुबकी लगाई।

स्नान के बाद तुलादान और मंदिरों में दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। तत्तापानी में सतलुज नदी के किनारे हर साल मकर संक्रांति के दिन दूर-दूर से लोग पवित्र स्नान के लिए आते हैं।

बांध बनने के कारण यहां सल्‍फर के पानी के चश्मे जलमग्न हो गए हैं। राज्य सरकार ने लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए तत्तापानी में ड्रिलिंग द्वारा गर्म पानी को निकाला है ताकि लोग विभिन्न अवसरों पर यहां पर पवित्र स्नान कर सकें।

सीएम ने की प्रशंसा

cm jairam thakur hits out at virbhadra and sukhwinder sukhu

वहीं इस गर्म पानी के चश्मों से चर्म रोगों से राहत मिलती है। इसके चलते इस स्थान का बहुत अधिक महत्व है। लिहाजा मकर सक्रांति के अवसर पर यहां पवित्र स्नान के लिए सूर्य निकलने से पहले ही श्रद्धालु भारी संख्या में स्नान के लिए पहुंच गए थे।

श्रद्धालुओं ने इस दौरान जप तप स्नान किया और पुण्य कमाया। वहीं श्रद्धालुओं ने नवग्रह पूजन और तुलादान भी करवाया। वहीं मेला स्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्तापानी में मकर संक्रांति उत्सव हमेशा धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है। पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि वे यहां सतलुज नदी के किनारे पवित्र स्नान करते थे।

उन्होंने कहा कि तत्तापानी तथा साथ लगते क्षेत्रों के लिए यह त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रदेश में धार्मिक तथा साहसिक पर्यटन की अपार संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed