फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm jairam thakur gave one lakh rupee to nidhi dogra

सीएम ने किया सम्मानित: जन्मदिवस पर निधि डोगरा को मिला एक लाख का तोहफा

Thu, 14 Apr 2022 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 01:20 PM IST
सार

निधि डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली हैं। निधि डोगरा छह विश्व कीर्तिमान योगासनों में स्थापित कर चुकी हैं। योगा वर्ल्ड बुक की राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड एंबेसडर भी बनाई गई हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।

विज्ञापन
cm jairam thakur gave one lakh rupee to nidhi dogra
निधि डोगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की नवमी कक्षा की छात्रा निधि डोगरा के जन्म दिवस 13 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विशेष प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। निधि डोगरा की योगासनों की प्रस्तुति और योग में उपलब्धियों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। निधि डोगरा को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस उपहार से जहां एक तरफ और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ अन्य बच्चों को भी योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन


जिससे अपने आप को शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकेंगे। निधि डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली हैं। निधि डोगरा छह विश्व कीर्तिमान योगासनों में स्थापित कर चुकी हैं। योगा वर्ल्ड बुक की राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड एंबेसडर भी बनाई गई हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। साथ ही वह विभिन्न मल्टी रियलिटी शो को भी जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन


निधि डोगरा अपने योगासनों का प्रशिक्षण अपने पिता शशि कुमार से प्राप्त कर रही हैं, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जब उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र और आर्थिक सहायता मिली तो वह बहुत खुश हुए। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा व सभी अध्यापकों सहित स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने इस उपहार के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed