फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam Thakur calls on Anand Mahindra and Ratan Tata in Mumbai

हिमाचल में महिंद्रा करेगा 200 करोड़ निवेश, टाटा पहले देखेगा संभावनाएं

Thu, 27 Jun 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
cm jairam Thakur calls on Anand Mahindra and Ratan Tata in Mumbai
मुंबई में रतन टाटा से मिलते सीएम जयराम - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा ग्रुप ठियोग के कंडाधार में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के विस्तार को 200 करोड़ निवेश करने जा रहा है। इससे 200 से अधिक हिमाचलियों को रोजगार मिलेगा। वहीं नवंबर में होने वाली इन्वेस्टर मीट से पहले टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा एक संयुक्त ट्रस्ट फोर्स के साथ हिमाचल में आकर निवेश की संभावनाएं देखेंगे। यह आश्वासन गुरुवार को दुबई से मुंबई पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर को देश के दोनों बड़े औद्योगिक घरानों ने दिए। 

विज्ञापन


सीएम ने पहले महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के साथ बैठक की। उसके बाद वह टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा और अन्य पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने महिंद्रा से पर्यटन ऑटो मोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में विशेषकर निवेश करने का आग्रह किया। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कूड़े से ऊर्जा बनाने वाली परियोजना के लिए महिंद्रा ग्रुप के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

cm jairam Thakur calls on Anand Mahindra and Ratan Tata in Mumbai
महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के साथ बैठक में मौजूद सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

उनसे शिमला और धर्मशाला जैसे शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऐसी परियोजनाएं लाने का आग्रह किया। महिंद्रा ग्रुप ने बताया कि हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसें चलाने और इंटेलिजेंट यातायात व्यवस्था में भागीदार बनने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

सीएम ने टाटा से प्रदेश में विशेषकर पर्यटन, आईटी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। टाटा ग्रुप से हिमाचल के बद्दी, परवाणू तथा नालागढ़ जैसे औद्योगिकी स्थल जो कि रेलवे सुविधा से जुड़े हैं, वहां इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष आदी गोदरेज से भी मिले। उनसे राज्य में एफएमसीजी व रियल इस्टेट सेक्टर में उपस्थिति बढ़ाने की मांग की। आग्रह किया गया है कि राज्य में टूलरूम स्थापित करने पर विचार करें।

गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए भी आमंत्रित किया। गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष ने बताया कि वह राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed