{"_id":"610f9b228ebc3e70cf53f9c6","slug":"cm-jairam-thakur-announced-tokyo-olympic-medallists-of-india-free-stay-in-hptdc-hotels-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार: टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को तोहफा, पर्यटन निगम के होटलों में निशुल्क रहने का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार: टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को तोहफा, पर्यटन निगम के होटलों में निशुल्क रहने का ऑफर
Sun, 08 Aug 2021 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:44 PM IST
सार
ओलंपिक पदक विजेता प्रदेश में कहीं भी एचपीटीडीसी के किसी भी होटल में तीन दिन निशुल्क ठहरकर यहां की संस्कृति और सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के किसी भी होटल में टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता तीन दिन निशुल्क रह सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रसन्नता होगी कि ओलंपिक पदक विजेताओं का अभिनंदन करने का प्रदेश सरकार को मौका मिले। ओलंपिक पदक विजेता प्रदेश में कहीं भी एचपीटीडीसी के किसी भी होटल में तीन दिन निशुल्क ठहरकर यहां की संस्कृति और सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम ने ओलंपिक पदक विजेताओं को बधाई भी दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाली हॉकी टीम के मूल रूप से चंबा जिले के डलहौजी निवासी सदस्य खिलाड़ी वरुण कुमार को एक करोड़ रुपये नकद इनाम और डीएसपी के पद पर नौकरी देने की सदन में घोषणा भी की है।
विज्ञापन