फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur announced new govt college at kangra

वीरभद्र की राह पर जयराम, यहां अगले सत्र से कॉलेज का एलान

Sat, 03 Feb 2018 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा) Updated Sat, 03 Feb 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur announced new govt college at kangra

हिमाचल की जयराम सरकार पूर्व की वीरभद्र स‌िंह सरकार की राह पर है। पूर्ववर्ती वीरभद्र सरकार द्वारा खोले गए नए कॉलेजों पर सवाल खड़े कर उन्हें बंद करने की तैयारी कर रही जयराम सरकार ने खुद नए कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


जवाली पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवाली के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र से डिग्री कॉलेज खोलने का एलान कर दिया। सीएम ने कहा, जनविरोधी नीतियों की वजह से ही हिमाचल के लोगों ने पूर्व कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल किया है। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार के एक महीने के विकास कार्यों से कांग्रेस परेशान है। वन, खनन और ड्रग माफिया राज के सफाए से कांग्रेस टेंशन में है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास पर ध्यान न देते हुए अधिकतर समय कोर्ट में चल रहे मामलों में बिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, जवाली बस अड्डे के समीप पार्किंग के लिए पर्याप्त बजट प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्राक्कलन बजट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नूरपुर में आईपीएच उप-मंडल कोटला को आईपीएच मंडल जवाली के अंतर्गत लाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 

सीएम ने जवाली विधानसभा को दी ये सौगातें

cm jairam thakur announced new govt college at kangra

जवाली विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सूरियां के अंतर्गत लाने संबंधी मांग की समीक्षा करने के पश्चात निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने मांग सूची के अनुसार आगामी बजट में सड़कों के लिए पर्याप्त राशि देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही एक पुल और राजोल-अनुही-जांगल-बग्गा सड़क को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोटला पंचायत के भेड़ खड्ड और भाला-सोल्ढा के लिए पुल देने की घोषणा की। चचैन-हरनोटा बनोली सड़क के लिए पर्याप्त बजट का भी भरोसा दिलाया।  सीएम ने कोहलादी पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed