फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur announced five percent dearness allowance to employees

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम ने कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया डीए का तोहफा

Sat, 25 Jan 2020 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता/बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jan 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur announced five percent dearness allowance to employees
- फोटो : अमर उजाला

ख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बिलासपुर के झंडूता में राज्यस्तरीय समारोह में कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच फीसदी डीए की किस्त जारी करने की घोषणा की। यह महंगाई भत्ता एक जुलाई, 2019 से मिलेगा। इससे इनका डीए 153 फीसदी हो जाएगा। हालांकि इससे सरकार पर 250 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


सीएम ने मंडी रेंज के लिए पुलिस बैंड की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष में सालभर करीब 51 कार्यक्रम होंगे। इसमें लोगों को 50 वर्ष पहले प्रदेश कैसा था और अब कैसा है, इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। इससे पहले सीएम जयराम ने झंडूता में शहीद अश्वनी रावमापा स्कूल प्रांगण में तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने दो साल के कार्यकाल में लोगों तक पहुंचने का पूरा प्रयास किया है। जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। अभी प्रदेश में 181 जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इसमें 45000 शिकायतों में से 90 फीसदी का निपटारा हो चुका है। सरकार ने लोगों को घर से भी अपनी शिकायतें करने का मौका दिया। 1100 नंबर पर कोई भी व्यक्ति कॉल कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। अभी तक 205111 कॉल आईं, जिसमें 50887 शिकायतें थीं। 44210 का समाधान हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल मार्ग के लिए 50 फीसदी हुआ भू अधिग्रहण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि नड्डा ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए आयुष्मान योजना शुरू की, प्रदेश के लिए एम्स लाए। एम्स में इसी वर्ष कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। गगल और शिमला एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य चला हुआ है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल मार्ग के लिए 50 फीसदी भू अधिग्रहण हो चुका है। श्रीनयना देवी के लिए रोप-वे का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 

मोदी और नड्डा ने ट्वीट हिमाचलवासियों को दीं पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई   
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह राज्य विकास के नित नए मानदंड स्थापित करे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि देवभूमि हिमाचल के सभी प्रदेशवासियोें को पूर्ण राज्यत्व दिवस की कोटि-कोटि बधाई। हमारा राज्य अपनी सुंदरता और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed