फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur addresses secretariat employees

सरकारी नौकरी पाने के लिए बदलनी होगी सोच: जयराम

Fri, 29 Dec 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Dec 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur addresses secretariat employees

राज्य सचिवालय में पांच कर्मचारी-अधिकारी संघों के संयुक्त स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हर किसी की इच्छा सरकारी नौकरी पाने की रहती है। यह अच्छी बात है लेकिन नौकरी इसलिए हासिल करनी है कि काम नहीं करना पड़ेगा तो यह सोच बदलना बेहद जरूरी है। आज का युवा काबिलियत से ज्यादा सरकारी नौकरी को प्राथमिकता दे रहा है।

विज्ञापन


पढ़ाई ज्यादा होने के बावजूद झाड़ू उठानी मंजूर है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसका मानना है कि सरकारी नौकरी में वेतन हर महीने मिल जाता है और काम नहीं होता। इस सोच को बदलना होगा। सीएम ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर काम करने वाले हैं। दिन-रात काम करेंगे और राज्य को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार और कर्मचारियों के बीच इस बात की प्रतिस्पर्धा रहेगी कि कौन ज्यादा काम करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पांच बजे के बाद रुकना पड़ेगा तो कर्मचारी काम को परिवार का हिस्सा मानकर पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि वह पांच बार विधायक सिर्फ इसलिए बने क्योंकि कभी किसी से मिलने या बात सुनने से गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार सबसे सरल व्यक्ति भी बहुत बड़ा सुझाव दे देता है। काम हो ही जाए यह जरूरी नहीं, लेकिन जरूरी यह है कि उस काम के लिए ईमानदारी से कोशिश की जाए। सीएम ने कहा कि यह जन-जन की सरकार है और हर हाल में लोगों की बात को सुनकर उससे मिलने वाले सार्थक सुझावों को अपनाने का प्रयास करेगी।

सीएम और मंत्रियों को नवाजा

cm jairam thakur addresses secretariat employees

कार्यक्रम का आयोजन सचिवालय के पांच संघों ने मिलकर किया। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय सेवाएं तृतीय श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सीएम का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया।

राज्य सचिवालय पीए पीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज के अलावा चालक संघ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, राजपत्रित कर्मचारी संघ के नेताओं ने कार्यक्रम में आए मंत्रियों को सम्मानित किया। 

संवाद बनाए रखना जरूरी
सचिवालय सेवाएं राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन जस्सल ने कहा कि कर्मचारी संघों के साथ संवाद बना रहना चाहिए। इससे समस्याओं का हल होता है और नए सुझाव भी सरकार तक पहुंच सकते हैं।

महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जयराम के सीएम बनने से हिमाचल की राजनीति में नए युग की शुरुआत हुई है।

इसके अलावा महासचिव कमल कृष्ण शर्मा, सचिवालय निजी सचिव निजी सहायक संघ के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सचिवालय चालक संघ के महासचिव महेंद्र शर्मा, सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेक राम शर्मा ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए सीएम का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed