फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam thakur addresses Regional Conference of Sanskrit Bharti

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- शास्त्री शिक्षकों की मांगों पर करेंगे विचार

Sun, 27 Feb 2022 10:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्कृत हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का आधार है और संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने तथा प्रचारित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
CM  jairam thakur addresses Regional Conference of Sanskrit Bharti
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार शास्त्री अध्यापकों की उचित मांगों पर राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने दैनिक वार्तालाप में सरल संस्कृत के उपयोग को प्रोत्साहित करके के लिए संस्कृत भारती के प्रयासों की भी सराहना की। रविवार को शिमला से संस्कृत भारती के क्षेत्रीय सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का आधार है और संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने तथा प्रचारित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत प्राचीन भाषा है और विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत द्वारा दुनिया को दिया गया यह सबसे बड़ा उपहार है। संस्कृत को अब विश्व में सबसे प्राचीन साहित्य वाली भाषा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत साहित्य का महासागर है और देव भाषा संस्कृत वेदों, शास्त्रों, काव्यों और अनेक ऐसे ज्ञानरूपी मोतियों का स्रोत है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुुर ने कहा कि संस्कृत भाषा एक दिव्य भाषा है जो विश्व को विश्व बंधुत्व और सह अस्तित्व की शिक्षा देती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दैनिक जीवन में संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने संस्कृत को राज्य की दूसरी राजभाषा के रूप में मान्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शास्त्री अध्यापकों के अनेक पद भरे जा रहे है, जिससे विद्यार्थी इस प्राचीन भाषा को सीख सकें। संस्कृत भारती के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री जय प्रकाश गौतम ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा मानव द्वारा विकसित सबसे बेहतर, उत्तम और सक्षम साहित्यिक उपकरणों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैदिक भाषा संस्कृत हजारों साल पहले से दुनिया की प्रारंभिक प्रमुख भाषाओं जैसे ग्रीक, हिब्रू और लैटिन आदि से पहले ही अस्तित्व में थी। संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र, डॉ. गिरिराज गौतम, हरीश पाठक, डॉ. पुरुषोत्तम, ललित शर्मा और डॉ. सत्य देव मौजूद रहे।

शिमला नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर भाजपा ने की चर्चा
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा और गौरव कश्यप ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। इसके बाद पीटरहॉफ शिमला में संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा और त्रिलोक जम्वाल ने साथ एक बैठक में भाग लिया।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि बैठक शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखी गई थी। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed