फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam statement over increasing corona cases in himachal pradesh

शिमला: सीएम जयराम बोले- कोरोना मामले बढ़ते रहे तो दो-चार दिन में करेंगे और सख्ती

Tue, 18 Jan 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

सीएम ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं। सरकार इससे चिंता में है। सीएम ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
CM Jairam statement over increasing corona cases in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उससे सरकार चिंतित है। यही परिस्थिति रही तो दो-चार दिन में बंदिशें बढ़ाने पर विचार करेंगे। हालांकि, सीएम ने प्रदेश की सीमाओं पर सख्ती पर हामी नहीं भरी और कहा कि आज की परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि सीमाओें पर बंदिशें बढ़ाएं।  सीएम ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं। सरकार इससे चिंता में है। सीएम ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, देश में भी संक्रमण दर बढ़ गई है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश को अलग से अध्ययन करने की जरूरत नहीं है। पूरी दुनिया में एक सी स्थिति है। 

विज्ञापन

ओमिक्रॉन की टेस्टिंग लैब न होने पर केंद्र से बात की, नमूनों की रिपोर्ट जल्दी मांगी 

राज्य में ओमिक्रॉन की टेस्टिंग लैब नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री बोेले कि इस बारे मेें केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रखा है। जो नमूने भेजे जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट जल्दी आए, ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है।  

विज्ञापन

अनुशासित बल के नाते संयम रखें कांस्टेबल, हो रहा विचार : जयराम 

पुलिस कांस्टेबलों के संशोधित पे बैंड के मसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे अनुशासित बल होने के नाते संयम रखें। उनकी सारी बातों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। निश्चित रूप से अगर वे संयम रखेंगे तो अच्छा ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के निष्कासन मामले में जयराम ने भी मांगी रिपोर्ट

कांग्रेस विधायक दल की ओर से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से निष्कासित एनएसयूआई से संबंधित तीन छात्रों को बहाल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed