फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Jairam statement over dharna of minister Mahendra Singh's daughter in mandi

जयराम बोले- मालूम करेंगे क्यों धरने पर बैठी हैं मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी

Sat, 02 Oct 2021 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 11:02 PM IST
सार

मंडी में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी के धरने पर बैठने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुस्कराते हुए कहा कि वह मालूम करेंगे। इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
cm Jairam statement over dharna of minister Mahendra Singh's daughter in mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीनों सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के इतने बडे़ संकट के बावजूद हर क्षेत्र में विकास किया गया। अभी तक प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा विपक्ष के पास नहीं है, जबकि सरकार को सत्ता में आए चार साल पूरे होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला के रिज मैदान पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विपक्ष के लोग कोविड की बात करते हैं। वे थोड़ी-बहुत महंगाई की बात करते थे। क्या कांग्रेस के वक्त महंगाई बिलकुल भी नहीं थी। इसका जवाब उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


कोविड काल में भाजपा ने विकास के बेहतरीन काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी संगठित है और मजबूत है। प्रदेश में भी मजबूत है। चारों चुनाव में भाजपा चुनाव जीतेगी। मंडी में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी के धरने पर बैठने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुस्कराते हुए कहा कि वह मालूम करेंगे। इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी मधु ठेकेदार पति की लोक निर्माण विभाग में किए गए कार्यों की 11 करोड़ रुपये की अदायगी नहीं करने पर धरने पर बैठी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने हार मान ली हो पर गंभीरता से चुनाव लड़ती है भाजपा : भारद्वाज

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ रही है। कांग्रेस दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस भले ही हार मान चुकी हो लेकिन भाजपा हर छोटे से बड़ा चुनाव गंभीरता से लेती है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार के विकास का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रचार में जुटने का आह्वान भी किया। जुब्बल में कार्यकर्ताओं की बैठक में भारद्वाज ने कहा कांग्रेस दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है लेकिन भाजपा की जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, वे कार्यान्वित की गई हैं।

भाजपा विकास करने की भावना से सरकार चलाती है। विपक्षी दल अभी आपस की लड़ाई में व्यस्त हैं। कांग्रेस का योगदान सिर्फ सबसे अधिक समय तक सरकार चलाने में रहा है। आज तक विकास के जो कार्य इस क्षेत्र में सामने आ रहे हैं, वे सभी भाजपा की देन हैं। कांग्रेस अलग-थलग हो चुकी है। इसका कारण देश की जनता कांग्रेस की छल की राजनीति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि एक परिवार पर केंद्रित राजनीति करने वाली कांग्रेस को छोड़कर अब प्रमुख नेता जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed