फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam statement Congress is over in the country, now Himachal's t

सियासत: सीएम जयराम बोले- देश में खत्म है कांग्रेस, अब हिमाचल की बारी

Mon, 02 May 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 09:21 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महामारी में भी विकास कार्यों को जारी रखा। सरकार ने दिल खोल कर विकास कार्य करवाए हैं। अब जनता की बारी है कि वह भी दिल खोलकर वोट दे। मुख्यमंत्री ने शाहपुर में किए 90 करोड़ लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

विज्ञापन
CM Jairam statement Congress is over in the country, now Himachal's t
शाहपुर में सीएम जयराम व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांग्रेस पार्टी पूरे देश में समाप्त हो चुकी है। अब इसे समाप्त करने की बारी हिमाचल की है। कांग्रेस के नेता इधर-उधर न जाएं, इसलिए पार्टी ने हिमाचल जैसे छोटे से चार कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महामारी में भी विकास कार्यों को जारी रखा। सरकार ने दिल खोल कर विकास कार्य करवाए हैं। अब जनता की बारी है कि वह भी दिल खोलकर वोट दे। मुख्यमंत्री ने शाहपुर में किए 90 करोड़ लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर गंभीर हैं।

विज्ञापन


गंभीरता से इस विषय पर आगे बढ़ रहे हैं। हिमाचल के परिपेक्ष्य में इसका स्वरूप क्या हो और हम कानून के दायरे में किस प्रकार इसको ला सकते हैं, इन सब चीजों पर विचार किया जा रहा है। कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए यह सम्मान का विषय है, जिनको अपने जीवन में परिवार की कल्पना एक अच्छे माहौल में जीने के लिए मिलेगी तो इसके माध्यम से मिलेगी। कहा कि जिस पार्टी में स्थिति यह आ गई है कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में चार वर्किंग प्रेसिडेंट बनाने पड़ रहे हैं। इन वर्किंग प्रेसिडेंट को कोई भी अधिकार नहीं है। कांग्रेस में यह डर है कि कोई कहीं भागे न, इसलिए ये पद दिए गए हैं। कांग्रेस छोड़कर लोग भाग रहे हैं, इसलिए इन्हें संभालने के लिए इस तरह के पद देकर उन्हें रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शाहपुर में जयराम की सारथी बन गईं सरवीण
 शाहपुर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सारथी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी बन गईं। रथनुमा वाहन में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सांसद किशन कपूर भी सवार थे। शाहपुर में आधुनिक बस अड्डे का उद्घाटन करने के बाद सीएम रथनुमा वाहन से समारोह स्थल आर्मी ग्राउंड तक पहुंचे। यहां तक पहुंचने में उन्हें 10 मिनट का समय लगा। उन्होंने करीब 40 मिनट तक जनता को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचे। शाहपुर के लिए जाती बार जगह-जगह लोगों ने हार पहनाकर सीएम का स्वागत किया। काफिला शाहपुर के पास पहुंचा तो करीब 15 मिनट तक पठानकोट की ओर से आने वाले वाहन रोक दिए गए। जयराम 12 बजे शाहपुर पहुंचे। उनका बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने सम्मान समारोह का आयोजन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना राजनीतिक इतिहास रहा है शाहपुर आर्मी ग्राउंड का
शाहपुर आर्मी ग्राउंड का राजनीतिक इतिहास बहुत पुराना है। इस मैदान में दर्जनों राष्ट्रीय स्तर की रैलियां हो चुकी हैं। आजादी से पहले शाहपुर आर्मी ग्राउंड में आर्मी का पड़ाव हुआ करता था। स्वतंत्र भारत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, लाल कृष्ण आडवाणी, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी यहां रैलियां कर चुके हैं। यहां राजीव गांधी की रैली उनकी हत्या से एक दिन पहले हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed