फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam sends best wishes to Ashish Chowdhary before competing in Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक में मुकाबले से पहले मुख्यमंत्री जयराम ने आशीष को भेजीं शुभकामनाएं

Sat, 24 Jul 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 05:47 PM IST
सार

आशीष की मां दुर्गा देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। दुर्गा देवी ने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि आशीष टोक्यो में देश का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन
cm jairam sends best wishes to Ashish Chowdhary before competing in Tokyo Olympics
मुख्यमंत्री की तरफ से आशीष की माता दुर्गा देवी को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग स्पर्धा में 69-75 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सुंदरनगर के बॉक्सर आशीष चौधरी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार को शुभकामनाएं भेजी हैं। 26 जुलाई को टोक्यो में आशीष का पहला मैच चीन के बॉक्सर के साथ है। शनिवार को एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा और जिला खेल अधिकारी नरेश वर्मा आशीष के घर गए और मुख्यमंत्री की तरफ से आशीष की माता दुर्गा देवी को सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्हें मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र सौंपा। इसमें परिवार को बधाई और शुभकामना दी गई हैं। आशीष की मां दुर्गा देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। दुर्गा देवी ने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि आशीष टोक्यो में देश का नाम रोशन करेगा। इस दौरान आशीष चौधरी के चाचा गुरदवारु राम चौधरी, कन्नौरु राम चौधरी, रोशन लाल चौधरी, डीआर चौधरी, राम सिंह चौधरी, भाई अक्षय चौधरी व सुरेश चौधरी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किया उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशीष की माता दुर्गा देवी को भेजे संदेश में लिखा है कि प्रदेश वासियों के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान एवं हर्षोल्लास का विषय है कि आपके पुत्र का चयन बॉक्सिंग स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक 2020 खेलों के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर सरकार और प्रदेश वासियों की ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशीष से सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए कामना करते हैं। सभी प्रतिभावान खिलाड़ी के ओलंपिक में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए उत्साहवर्धन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed