सीएम जयराम ने एडीबी से वित्त पोषित 1892 करोड़ रुपये की पर्यटन परियोजना की मंजूरी मांगी
हिमाचल में एशिया विकास बैंक यानी एडीबी को वित्त पोषण के लिए 1892 करोड़ रुपये की एक पर्यटन परियोजना की मंजूरी वांछित है। सीएम जयराम ने केंद्रीय मंत्री से इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से 15वें वित्तायोग की सिफारिश के अनुसार राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं विशेषकर कांगड़ा, मंडी हवाई अड्डों में निवेश के लिए संसाधनों की कमी है, इसलिए राज्य के विकास के लिए वित्तीय सहायता महत्वपूर्ण है। एशिया विकास बैंक यानी एडीबी को वित्त पोषण के लिए 1892 करोड़ रुपये की एक पर्यटन परियोजना की मंजूरी वांछित है। उन्होंने इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य को वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-2020 के लिए भारत सरकार से देय जीएसटी मुआवजा, बिजली और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के वित्तपोषण के लिए विश्व बैंक के साथ बातचीत में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत रज्जू मार्ग संपर्क को कनेक्टिविटी के लिए वैकल्पिक माध्यम के रूप में अनुमति देने पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के बारे में चर्चा करते हुए प्रदेश के कम संसाधनों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय महत्व की सभी रेल परियोजनाओं को पूरी तरह से भारत सरकार की ओर से वित्त पोषित करने का भी आग्रह किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी की भेंट
मुख्यमंत्री जय रामठाकुर ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। जयराम ठाकुर ने राजनाथ सिंह को राज्य में कोविड महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया और केंद्र सरकार द्वारा राज्य को प्रदान किए गए मजबूत समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने रक्षा मंत्री को भारत-तिब्बत सीमा पर अपनी यात्रा के बारे में भी अवगत कराया।