फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that will not let the environment of Himachal get spoiled

पन्नू की धमकी मामला: सीएम जयराम बोले- हिमाचल का माहौल खराब नहीं होने देंगे

Tue, 10 May 2022 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 09:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार अब पहले से भी ज्यादा गंभीरता के साथ तैयारी करेगी। हिमाचल प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना को राकने के लिए सुरक्षा कारणों से प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
CM Jairam said that will not let the environment of Himachal get spoiled
कोटला में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पन्नू जिस तरह से चीजों को स्वरूप दे रहे हैं, उससे पूरे प्रदेश के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनके कहने पर माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोटला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा गेट के बाहर खालिस्तान के नारे लिखने और झंडे लगाने की घटना को प्रदेश सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनकी तलाश जारी है और उन्हें हर हाल में खोजकर निकालेंगे। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार अब पहले से भी ज्यादा गंभीरता के साथ तैयारी करेगी। हिमाचल प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना को राकने के लिए सुरक्षा कारणों से प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। जो ताकतें इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें कर रही हैं, वे कभी भी सफल नहीं होंगी। सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके कहने पर कुछ नहीं होता। सरकार की तरफ से मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। वह जल्द ही जांच को पूरा कर लेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपनी पार्टी का विकास और गरीबों की उपेक्षा की
ज्वालामुखी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपनी पार्टी का विकास तथा गरीबों और पिछड़े वर्गों की उपेक्षा की है।  पिछली सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए एक भी योजना शुरू नहीं की, वहीं वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को विकास के मामले में उचित महत्व मिले तथा उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जो किसी न किसी कारण से विकास के मामले में उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में बैठा अलगाववादी देश और प्रदेश को खुली चुनौती दे रहा : प्रतिभा सिंह 

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू की ऑडियो टेप में प्रदेश को दी गई धमकी पर चिंता जताई है। कहा है कि राज्य सरकार तुरंत इस पर कठोर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करे। विदेश में बैठा अलगाववादी देश और प्रदेश को खुली चुनौती दे रहा है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। यह बहुत ही खेदजनक है। सरकार को इस मामले में सतर्क होने की बहुत जरूरत है।

प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत एक्शन में आना चाहिए। पन्नू जहां भी है, उसे वहां से पकड़ कर लाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने आम आदमी पार्टी को मिल रही फंडिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास पैसा कहां से आ रहा है, उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए। शंका व्यक्त की कि इस फं डिंग में पन्नू का बड़ा हाथ हो सकता है। उधर, एक प्रश्न के उत्तर में प्रतिभा सिंह ने कहा कि उदयपुर में होने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव संकल्प चिंतन शिविर में संगठन की मजबूती पर व्यापक चर्चा होगी। 

खालिस्तान के झंडे लगाए जाने के मामले में आप का प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन

धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान में देश विरोधी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तो प्रदेश का आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। इसी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किए। इस दौरान कार्यकर्ता ने जिला उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे हैं।

राजधानी शिमला में हिमाचल आप संगठन मंत्री व सतेंद्र टोंगर के अध्यक्षता में प्रदर्र्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफे की मांग की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लग रहे हैं तो कभी अलगाववादी समूह सिख फ ॉर जस्टिस (एसएफ जे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ धमकी भरा ऑडियो संदेश जारी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed