{"_id":"61fb7c8dfa05a77bd97f170d","slug":"cm-jairam-said-that-this-time-budget-will-be-according-to-the-need-not-according-to-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सीएम जयराम बोले- चुनाव के हिसाब से नहीं, जरूरत के हिसाब से होगा इस बार का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सीएम जयराम बोले- चुनाव के हिसाब से नहीं, जरूरत के हिसाब से होगा इस बार का बजट
Thu, 03 Feb 2022 05:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:58 PM IST
सार
हमीरपुर में सीएम जयराम ने कहा कि इस बार का बजट चुनाव के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से विधानसभा में पेश होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से स्वाभाविक रूप से समाज के सभी वर्गों को सरकार से बहुत उम्मीदें रहती हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में कहा कि भले ही यह चुनावी वर्ष है लेकिन बजट जरूरत के हिसाब से विधानसभा में पेश किया जाएगा। गुरुवार को धर्मशाला जाते हुए उन्होंने नादौन के जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अगस्त-सितंबर तक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए प्रथम किस्त आ चुकी है। निर्माण कार्य के लिए ज्यादा बजट की आवश्यकता है, इसलिए केंद्र से और बजट मांगा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं की मांग पर हॉस्टल के लिए बजट का अलग से प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की डीपीआर समेत तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बावजूद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक, शैक्षणिक खंड तथा अस्पताल भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों से निर्माण कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि 250 बिस्तर क्षमता के इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल को इसी वर्ष अगस्त माह तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, ताकि इन्हें समय पर पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन