फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam said that govt is committed to the welfare of workers, will consider the demands sympathetically

शिमला: सीएम जयराम बोले- सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, मांगों पर सहानुभूति पूर्वक करेंगे विचार

Fri, 03 Dec 2021 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भामसं की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam said that govt is committed to the welfare of workers, will consider the demands sympathetically
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों और श्रमिक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने लगभग चार वर्षों के दौरान दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी 210 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन की है। इससे उनकी मासिक मजदूरी में 2700 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को पर्याप्त मजदूरी देना सुनिश्चित कर रही है। सभी दिहाड़ीदारों को साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 2850 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की है। आज वे प्रतिमाह 7300 रुपये ले रही हैं। सीमेंट प्लांट प्रबंधन की ओर से श्रमिकों का शोषण रोकने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

विज्ञापन


कांट्रेक्टर के माध्यम से सीमेंट प्लांट और अन्य औद्योगिक इकाइयों में कोर सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। भामसं की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले बीएमएस के राणा ने मुख्यमंत्री से आशा कार्यकर्ताओं, टेलरिंग शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक स्थायी नीति बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को न्यूनतम मजदूरी देने का भी आग्रह किया। 

विज्ञापन

सीएम ने हिमाचल प्रदेश ए ट्रेजर ऑफ  टूरिज्म पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और लेखक केआर भारती की लिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश ए ट्रेजर ऑफ टूरिज्म का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक रहे हैं और प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक भी हैं। उन्होंने कहा कि भारती ने हिमाचल प्रदेश के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य को बेहद मनमोहक तरीके से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। प्रसिद्ध लेखक सुदर्शन विशिष्ट ने भी मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक हिमाचल लोक गीत भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ 

 हिमाचल प्रदेश सरकार नई दिल्ली में चार से नौ दिसंबर तक होटल ललित में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार दिसंबर को शाम साढ़े छह बजे इसका शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले स्वर्णिम हिमाचल समारोह का एक हिस्सा है। होटल ललित के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के भाषा, कला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

इसमें चंबा रुमाल, हिमाचली हस्तशिल्प, काष्ठ शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा चित्रकला, किन्नौरी और कुल्लू शॉल आदि के प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। उत्सव में हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उत्सव में सेपू बड़ी, राजमा का मदरा, चंबयाली पलदा सहित हिमाचली व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह आयोजन विशेष ओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा और ललित ग्रुप ऑफ  हॉस्पिटैलिटी की अध्यक्षा डॉ. ज्योत्सना सूरी की एक पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed