फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that Action will be taken against those who gave shelter to the accused of Siddu Moose Wala murder

Sidhu Moose Wala Case: सीएम जयराम बोले- सिद्धू मूसेवाला हत्या के आरोपियों को शह देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 05 Jul 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 08:38 PM IST
सार

प्रदेश के झंडूता के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्या के आरोपियों के तार अगर बिलासपुर से जुड़े हैं तो पुलिस इसकी जांच करेगी। 

विज्ञापन
CM Jairam said that Action will be taken against those who gave shelter to the accused of Siddu Moose Wala murder
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के झंडूता के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्या के आरोपियों के तार अगर बिलासपुर से जुड़े हैं तो पुलिस इसकी जांच करेगी। जिसने भी उन्हें हिमाचल में शह दी थी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए जो भी प्रक्रिया जरूरी है, उसे पूरी करना आवश्यक है। 

विज्ञापन


बता दें पंजाब के युवा गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी छिपे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो शूटरों को दबोचा है। इनमें से एक शूटर बिलासपुर जिले में भी कुछ समय के लिए छुपा था। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है।
विज्ञापन


हालांकि इसकी कोई भी जानकारी जिला पुलिस को नहीं है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को बेहद नजदीक से छह गोली चलाने वाला अंकित सिरसा लगातार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश के बाद खुलासा हुआ कि अंकित एक अन्य साथी के साथ हिमाचल के बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद सहित कई राज्यों के शहरों में रुका था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी जिले के किस स्थान पर रुका था। इनके पास से पिस्तौल और तमंचों के अलावा बड़ी संख्या में गोलियां बरामद हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed