फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that 545 crore contracts in skill development scheme

Skill Development Scheme: सीएम जयराम बोले- कौशल विकास योजना में 545 करोड़ के अनुबंध

Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया है। 

विज्ञापन
CM Jairam said that 545 crore contracts in skill development scheme
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए प्रयास कर रही है। कौशल विकास परियोजना में 545 करोड़ रुपये के अनुबंध किए हैं। एशियन विकास बैंक ने 195 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। दिव्यांगजनों को खुदरा, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया है। हिमाचल कौशल विकास निगम ने 16,000 हिमाचली युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेब डिजाइनिंग, मशीन लर्निंग जैसे विषयों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकारी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं।

विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण शुरू किए गए हैं। ठाकुर ने कहा कि कौशल विकास निगम ने इस योजना का तीसरा चरण में 16,200 से अधिक युवाओं को नामित किया गया है। योजना के तीसरे चरण में प्रदेश के 1,600 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया है। निगम विश्व बैंक की सहायता से संकल्प कार्यक्रम चला रहा है। विशिष्ट कला और शिल्प कौशल के उन्नयन और विपणन क्षमता को 200 हितधारक कारीगरों तक बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंडी जिले के पधर में कौशल विकास निगम के प्रशिक्षुओं और निफ्ट कांगड़ा में प्रशिक्षुओं के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।
विज्ञापन


निगम के मोबाइल एप और ई-पत्रिका का भी विमोचन किया। कौशल उन्नयन गतिविधियों और परियोजनाओं से संबंधित संगठनों को भी सम्मानित किया। कौशल विकास पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रसारण भी किया। हिमाचली युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. राम लाल मारकंडा ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों के माध्यम से युवाओं के कौशल उन्नयन पर बल दे रही है। 6,800 से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि युवाओं के कौशल में सुधार ला कर उन्हें रोजगार देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed